सब्सक्राइब करें

Celebs: बॉलीवुड जगत के इन सितारों में आज तक नहीं हो पाई दोस्ती, एक-दूजे को इग्नोर करना ही समझते हैं बेहतर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 26 Apr 2023 01:16 AM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे हैं जिनके बीच मनमुटाव हुआ और वह आज तक दोस्त नहीं बन पाए। ये स्टार्स एक-दूसरे को इग्नोर करना ही बेहतर समझते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Never Became Friends from Anushka Sharma-Deepika Padukone to Priyanka-Kareena Kapoor
सितारे जो नहीं बन पाए दोस्त - फोटो : अमर उजाला

मायानगरी मुंबई में बसने वाले सितारे अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं। ये स्टार्स अपने फैशन सेंस, फिटनेस, पर्सनल लाइफ और लाइफस्टाइल सभी चीजों से फैंस के ऊपर गहरी छाप छोड़ते हैं। वहीं, इन सितारों की दोस्ती और तकरार पर भी हर किसी की निगाहें टिकी रहती हैं। कभी कोई सेलेब बी-टाउन में अपनी नई दोस्ती से हेडलाइंस का हिस्सा बनता है। तो कभी किन्हीं दो सेलिब्रिटी के बीच का मन-मुटाव उन्हें चर्चाओं में ला देता है। वहीं, बी-टाउन में कुछ ऐसे सितारे भी हैं, जो इंडस्ट्री में काफी समय से टिके हुए हैं लेकिन अब तक उनकी दोस्ती नहीं हो पाई है। आइए इन सितारों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Bollywood Actors Who Never Became Friends from Anushka Sharma-Deepika Padukone to Priyanka-Kareena Kapoor
अनुष्का शर्मा-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे पहले बात कर लेते हैं बॉलीवुड की दो हसीन और सक्सेसफुल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण की। इन दोनों हसीनाओं के बीच दोस्ती ना होने का कारण चौंकाने वाला है। सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के दौरान करीब आए थे और दोनों ने एक-दूजे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद अचानक से ही इनके ब्रेकअप की खबरें आईं और रणवीर ने दीपिका पादुकोण को डेट करना शुरू कर दिया। रणवीर सिंह की वजह से अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण कभी दोस्त नहीं बन पाईं। हालांकि, ये दोनों हसीनाएं अभी मैरिड हैं लेकिन इन्हें देखकर लगता है कि कुछ चीजें कभी नहीं बदल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Never Became Friends from Anushka Sharma-Deepika Padukone to Priyanka-Kareena Kapoor
कटरीना कैफ-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण को अपने रिलेशनशिप और बॉयफ्रेंड्स की वजह से तमाम दिक्कतें उठानी पड़ी हैं। इसी का एक नतीजा उनका कटरीना कैफ से मनमुटाव है। हर कोई जानता है कि दीपिका एक समय पर रणबीर कपूर के साथ सीरियस रिश्ते में थीं। हालांकि, रणबीर ने आगे चलकर दीपिका का हाथ छोड़ दिया और इसके बाद वह कटरीना कैफ को डेट करने लगे। कई दफा ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि रणबीर ने कटरीना की वजह से दीपिका से ब्रेकअप किया था। इतना ही नहीं एक्टर के ऊपर दीपिका संग रिश्ते में रहते हुए ही कटरीना को डेट करने का आरोप लग चुका है। यही वजह है कि दीपिका और कटरीना अब तक दोस्त नहीं बन पाई हैं। हालांकि, जहां दीपिका अब रणवीर सिंह तो कटरीना, विक्की कौशल संग ब्याह रचाकर खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। 

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या ने 'हम दिल दे चुके सनम' में अपने किरदार को किया याद, 'PS 2' के रोल से जुड़ा है कनेक्शन!
 

Bollywood Actors Who Never Became Friends from Anushka Sharma-Deepika Padukone to Priyanka-Kareena Kapoor
रानी मुखर्जी-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

अब बात करते हैं 90 के दशक की दो सफल और शानदार एक्ट्रेस की दुश्मनी के बारे में, जो कि ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी हैं। इन दोनों हसीनाओं के बीच रिश्ते तब खराब हुए जब रानी ने ऐश को फिल्म 'चलते-चलते' में रिप्लेस कर दिया। कहा तो यह भी जाता है कि रानी मुखर्जी एक समय पर अभिषेक बच्चन संग रिलेशनशिप में थीं और फिल्म 'बंटी और बबली' के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे। तभी अभिषेक की जिंदगी में ऐश्वर्या की एंट्री हुई और आगे चलकर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Zeenat Aman: 'हरे रामा हरे कृष्णा' से बॉलीवुड में चमकी थीं जीनत अमान, अभिनेत्री ने देवानंद को बताया- स्टारमेकर

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Never Became Friends from Anushka Sharma-Deepika Padukone to Priyanka-Kareena Kapoor
प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्स बॉयफ्रेंड की ही वजह से करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच भी दोस्ती नहीं हो पाई। सभी जानते हैं कि करीना कपूर और शाहिद कपूर एक दौर में रिश्ते में थे और इंटरव्यू से लेकर आउटिंग तक पर एक-दूजे के प्रति प्यार जताते नजर आते थे। हालांकि, यह रिश्ता भी फॉरेवर वाला रिश्ता नहीं बन पाया। करीना कपूर से ब्रेकअप के बाद शाहिद ने प्रियंका चोपड़ा को डेट करना शुरू कर दिया। फिर क्या था एक्स की नई पसंद बेबो को रास नहीं आई और वह प्रियंका चोपड़ा की दुश्मन बन बैठीं। 

PS2 Trailer Launch: मंच पर ‘मणि सर’ के पैर छूकर ऐश्वर्या ने बटोरी तालियां, बोलीं, वह मेरे गुरु, उनके लिए मैं..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed