{"_id":"642abfe1a98f5bc01b05067e","slug":"bollywood-actors-who-own-sports-teams-from-shah-rukh-khan-kkr-to-preity-zinta-pbks-2023-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sports Team: ये बॉलीवुड सितारे हैं स्पोर्ट्स टीम के मालिक, किसी ने IPL तो किसी ने फुटबाल में किया इंवेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sports Team: ये बॉलीवुड सितारे हैं स्पोर्ट्स टीम के मालिक, किसी ने IPL तो किसी ने फुटबाल में किया इंवेस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:28 PM IST
सार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें खेल में काफी रुचि है। इतना ही नहीं इन सेलेब्स ने खुद की स्पोर्ट्स टीम भी बनाई हुई है।
विज्ञापन
1 of 6
सितारों का बिजनेस बना 'खेल'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मनोरंजन जगत के सितारे एक्टिंग के अलावा कई अलग बिजनेस से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। वहीं, इस इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे भी हैं, जिन्हें खेल जगत में काफी ज्यादा रुचि है। इतना ही नहीं कई तो ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने स्पोर्ट्स के पैशन को इसमें इंवेस्ट कर पूरा किया है। जी हां, बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनकी खुद की स्पोर्ट्स टीम है। आइए आपको उन सेलेब्स और उनकी टीम के बारे में बताते हैं-
2 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के सबसे बड़े निवेश में से एक आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसके वह अपने बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत जूही चावला और उनके पति जय मेहता के साथ सह-मालिक हैं। एक्टर अपनी टीम के लिए बेहद समर्पित हैं, उन्हें लगभग सभी मैचों का अपने परिवार के साथ लुत्फ उठाते देखा जाता है।
3 of 6
प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा, मोहित बर्मन, नेस वाडिया और करण पॉल के साथ आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब मालकिन हैं। एक्ट्रेस को पिछले साल भावुक होते देखा गया था क्योंकि वह बोली लगाने से चूक गई थीं। इसके पीछे का कारण उनके जुड़वा बच्चे थे जो उस वक्त बेहद छोटे थे।
अमिताभ बच्चन के लाडले बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन, जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं। यह एक कबड्डी टीम है जिसने हाल ही में चैंपियनशिप लीग जीती है। बाद में, टीम ने फुटबॉल और क्रिकेट की अन्य लीग टीमों के विरुद्ध विराट कोहली फाउंडेशन स्पोर्ट्स ऑनर्स ट्रॉफी भी जीती। इस जीत की खुशी को साझा करते हुए अभिषेक ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा, 'मेरे लिए इतना गर्व का क्षण। विनम्र। भावनात्मक। कबड्डी परिवार का हिस्सा बनना मेरे लिए सबसे पूर्ण यात्राओं में से एक रहा है।'
रणबीर कपूर फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। एक्टर मुंबई की प्रीमियम फुटबॉल लीग, मुंबई सिटी एफसी के सह-मालिक हैं, जिसने 2021 में कप जीता था। इतना ही नहीं, वह एफसी बार्सिलोना के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनकी नवजात बेटी राहा के पास खुद की एक जर्सी है। एक्टर अक्सर फुटबॉल मैच देखने पहुंचते हैं और वायरल तस्वीरों से लोगों का दिल जीत लेते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।