फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: कॉमेडी रोल करने वाले इन कलाकारों ने विलेन बनकर चौंकाया, लिस्ट के नाम देख रह जाएंगे हैरान

Wed, 17 Jan 2024 10:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 17 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Played Both Comedian and Villain Roles Paresh Rawal Shakti Kapoor Riteish Deshmukh
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बहुत लंबे समय तक कलाकारों को खलनायक, हास्य अभिनेता और मुख्य अभिनेता जैसी श्रेणियों में विभाजित करके रखा जाता था। अभिनेता ज्यादातर इन भूमिकाओं में टाइपकास्ट होते थे, लेकिन नए जमाने में अब चीजें बदलनी शुरू हो गई हैं। अब सितारे केवल मुख्य भूमिका हीं नहीं, बल्कि विलेन और कॉमेडी रोल करने से भी परहेज नहीं करते हैं। अमरीश पुरी, सदाशिव अमरापुरकर, प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर जैसे कुछ प्रतिष्ठित अभिनेताओं को स्क्रीन पर खलनायक की भूमिका निभाते देख लंबे समय तक देखा गया है। हम सभी उनकी खलनायकी के ब्रांड से परिचित हैं, लेकिन क्या होता है जब एक अभिनेता स्क्रीन पर खलनायकी वाली भूमिका के अलावा कॉमेडी रोल भी निभाता है? ऐसे कई उदाहरण हैं जब अभिनेताओं ने खलनायक के अलावा कॉमिक रोल भी निभाया है और अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों आश्चर्यचकित किया है। आइए जानते हैं...


Tiger-Kabir Next: टाइगर श्रॉफ के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? कबीर खान की एक्शन फिल्म को लेकर चल रही बात!

Bollywood Actors Who Played Both Comedian and Villain Roles Paresh Rawal Shakti Kapoor Riteish Deshmukh
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
चंकी पांडे

चंकी पांडे हाउसफुल फिल्मों में आखिरी पास्ता और अपना सपना मनी मनी में एक नेपाली किरदार के लिए प्रसिद्ध हैं। 90 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता ने बेगम जान में एक क्रूर खलनायक का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने प्रभास की साहो में विलेन के रूप में भी काम किया था। दोनों ही फिल्मों में उनकी अदाकारी बेहद पसंद की गई थी।

Bollywood Actors Who Played Both Comedian and Villain Roles Paresh Rawal Shakti Kapoor Riteish Deshmukh
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रितेश देशमुख

रितेश देशमुख को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। हालांकि, उन्होंने एक विलेन में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त एक डार्क कैरेक्टर वाला रोल निभाया था, जो असहाय महिलाओं का शिकार करता है। फिल्म में देशमुख की परफॉर्मेंस देखकर फैंस के होश उड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Played Both Comedian and Villain Roles Paresh Rawal Shakti Kapoor Riteish Deshmukh
शक्ति कपूर - फोटो : Social media
शक्ति कपूर

80 और 90 के दशक के शुरुआती दौर में शक्ति कपूर बॉलीवुड के प्रमुख विलेन मे से एक थे। लगभग हर फिल्म में वे नेगेटिव रोल में नजर आया करते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी कॉेमडी से भी लोगों का खूब दिल जीता। अंदाज अपना अपना, राजा बाबू, जुड़वा और हंगामा जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Played Both Comedian and Villain Roles Paresh Rawal Shakti Kapoor Riteish Deshmukh
परेश रावल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
परेश रावल

बॉलीवुड में परेश रावल ने कई फिल्मों में खतरनाक विलेन की भूमिका निभाई है। उन दिनों उन्हें फिल्मों में लगातार नकारात्मक रोल ही मिला करते थे, लेकिन हेरा फेरी के बाद से वे कॉमेडी के बेताज बादशाह के रूप में उभरकर सामने आए। इस फिल्म के बाद लोग उनकी कॉमिक टाइमिंग के कायल हो गए। आवारा पागल दीवाना, फिर हेरा फेरी, हंगामा, भागम भाग, चुप चुपके जैसी तमाम फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को खूब हंसाया। 
Main Atal Hoon: मैं अटल हूं की रिलीज से पहले स्कूली बच्चों के साथ नजर आए पंकज त्रिपाठी, अटल सेतु का किया दौरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed