{"_id":"67e375a52c18905c640974cd","slug":"bollywood-actors-worked-in-south-movies-sunny-deol-bobby-deol-sonu-sood-vivek-oberoi-sanjay-dutt-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: साउथ सिनेमा से इंप्रेस सनी देओल, ये बॉलीवुड एक्टर भी कर चुके हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: साउथ सिनेमा से इंप्रेस सनी देओल, ये बॉलीवुड एक्टर भी कर चुके हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 26 Mar 2025 10:16 AM IST
सार
सनी देओल ने हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशकों के साथ काम करने की इच्छा जताई है। सनी देओल साउथ फिल्मों से काफी प्रभावित नजर आते हैं। वैसे कई बॉलीवुड एक्टर्स हैं, जिन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्में की हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में।
अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी है। वह दक्षिण भारतीय फिल्ममेकर हैं। निर्देशक के साथ फिल्म में काम करके सनी देओल काफी प्रभावित हैं। सनी देओल ने तो दक्षिण भारत में जाकर बसने का मन भी बनाया है। वह दक्षिण भारतीय निर्देशकों के साथ आगे भी काम करने की इच्छा जता चुके हैं। सनी देओल ही नहीं कई और बॉलीवुड कलाकार साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रूख कर चुके हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में जिन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में दमदार किरदार निभाए हैं।
2 of 6
बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉबी देओल
सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने साल 2024 में दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कंगुवा’ में विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या नजर आए थे। फिल्म की कहानी में बॉबी और सूर्या ने योद्धाओं की भूमिका की। इस फिल्म के निर्देशक शिवा थे। इसी के साथ बॉबी कोली निर्देशित दक्षिण भारतीय फिल्म ‘डाकू महाराज(2025)’ में भी बॉबी देओल नजर आए थे।
सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी सबसे चर्चित फिल्म ‘अरुंधति(2009)’ थी। फिल्म में अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आईं। इस फिल्म में सोन सूद ने विलेन की भूमिका निभाई। वह एक प्रेत की भूमिका में थे। इस फिल्म के निर्देशक कोडी रामकृष्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi
विवेक ओबेरॉय
जब विवेक ओबेरॉय का करियर बॉलीवुड में ठीक नहीं चल रहा था तो उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करना शुरू किया। विवेक ने कई साउथ की फिल्मों में नेगेटिव रोल किए। इन फिल्मों में ‘विवेगम’, ‘लूसिफेर’ और ‘रुस्तम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। शिवा निर्देशित फिल्म ‘विवेगम(2017)’ में विवेक ने विलेन का रोल किया। इसमें मुख्य भूमिका में दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत नजर आए। इस फिल्म से विवेक दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
संजय दत्त
संजय दत्त ने साल 2023 में एक तमिल फिल्म ‘लीयो’ की थी। इसमें विजय हीरो के रोल में दिखे। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में संजय दत्त को काफी पसंद किया गया। वह अपने अभिनय से दक्षिण भारतीय दर्शकों को प्रभावित करने में सफल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।