सब्सक्राइब करें

सम्मान: दीपिका पादुकोण को मिला यह बड़ा इंटरनेशल अवॉर्ड, इंस्टाग्राम पर यूं जाहिर की खुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 28 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress deepika padukone awarded by the time 100 impact award
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वह बॉलीवुड की एक सफल एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही वह मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों को अक्सर जागरूक करती रहती हैं। अब उन्हें मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दरअसल, टाइम ने पहली बार इस अवॉर्ड से सम्मानित लोगों की जानकारी सावर्जनिक की है। इस लिस्ट के जरिए टाइम ने बताया कि किन लोगों को इस सम्मान से नवाजा गया है।

Trending Videos
bollywood actress deepika padukone awarded by the time 100 impact award
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने खुशी जाहिर करते हुए यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे लगता है सोमवार की सुबह के लिए बहुत अच्छी शुरुआत है।' बता दें कि यह अवॉर्ड से उन लोगों दिया गया है जो अपनी पहचान का इस्तेमाल लोगों के बेहतर भविष्य बनाने के लिए कर रहे हैं। दीपिका ने भी मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में बहुत काम किया है जिसके लिए उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress deepika padukone awarded by the time 100 impact award
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में लंबे समय से कर रहीं हैं काम

एक समय पर दीपिका पादुकोण खुद डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या से जूझ रही थीं। इस बीमारी का उन्होंने डटकर सामना किया और इससे बाहर निकलने में कामयाब रहीं। इसके बाद उन्होंने मेंटल फाउंडेशन की शुरूआत की। इस बारे में दीपिका ने खुद बताया था कि डिप्रेशन के बाद उन्होंने लोगों की मदद के लिए मेंटल हेल्थ फाउंडेशन बनाया था।

bollywood actress deepika padukone awarded by the time 100 impact award
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इन सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका ने फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। लव आज कल, हाउसफुल, रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला राम लीला जैसी सुपरहिट फिल्मों का वह हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म गहराइयां में देखा गया था। यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। इससे पहले आई फिल्म 83 में भी वह नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed