{"_id":"5a4e25874f1c1b44198b4d16","slug":"bollywood-actress-deepika-padukone-love-affairs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी और युवराज ही नहीं, इन्हें भी डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धोनी और युवराज ही नहीं, इन्हें भी डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का 5 जनवरी को 31वां जन्मदिन है। दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। पर्सनल लाइफ को लेकर भी दीपिका काफी चर्चा में रहीं। आइए आपको बतातें हैं कि दीपिका का किन-किन के साथ अफेयर रहा है। जानिए
निहार और दीपिका
सबसे पहले दीपिका पादुकोण जिस शख्स के प्यार में पड़ीं वो हैं निहार पांड्या। दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। एक वेबसाइट के मुताबिक उस वक्त दीपिका निहार के साथ लिव इन में रह रहीं थीं। दीपिका उस वक्त इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की तैयारी कर रही थीं और मॉडलिंग में भी हाथ आजमा रही थीं। लेकिन तीन साल के अफेयर के बाद वो वक्त भी आया जब दोनों का ब्रेक-अप हो गया।
deepika padukone
- फोटो : self
निहार पांड्या के बाद दीपिका का नाम एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ा। वो बात अलग है कि ये रोमांस सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही रहा। और फिर दीपिका की जिंदगी में एंट्री मारी क्रिकेटर और लाखों दिलों की धड़कन युवराज सिंह ने। युवराज और दीपिका का रिलेशन भी ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों को साथ में कई जगह घूमते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : self
कहा जाता है कि युवराज से पहले दीपिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर रही थीं। लेकिन बीच में ही युवराज की एंट्री हो गई जिससे धोनी कुछ नहीं कर पाए। और इस तरह युवराज और दीपिका की नजदीकियों की वजह से धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन
deepika padukone
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका का काफी लंबा चौड़ा अफेयर रहा। दोनों को अक्सर साथ घूमते और पार्टी करते हुए देखा जाता। खबरें तो यहां तक आईं कि सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका को एक फ्लैट भी गिफ्ट किया। दीपिका सिद्धार्थ के प्यार में इस कदर पागल थीं कि माल्या की हर किंगफिशर पार्टी और फैशन शो में वो नजर आती थीं। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था क्योंकि इन दोनों का रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला और अलग हो गए।