दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। इस शानदार जीत के बाद अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लग गई थी। उसी दौरान केजरीवाल ने धन्यवाद भाषण में कुछ ऐसी बात बोली कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ऐसा ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जीत से खुश होकर अरविंद केजरीवाल ने कह दी कुछ ऐसी बात, बॉलीवुड अभिनेत्री ने की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में जीत के बाद अपनी खुशी जाहिर की। जीत के बाद अपने भाषण में केजरीवाल ने 'आप' के समर्थकों और कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि जीत की खुशी में कोई भी पटाखे न जलाए। दिल्ली में पर्यावरण को देखते हुए केजरीवाल ने ऐसी बात कही। केजरीवाल की इस बात पर ही बॉलीवु़ड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ट्वीट किया है।
बता दें कि दीया ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मुझे केजरीवाल जी के भाषण में सबसे अच्छी बात यही लगी कि उन्होंने जीत की खुशी में पटाखे जलाने से मना कर दिया।' ट्वीट में आगे दीया ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। ट्वीट के अंत में दीया ने अरविंद केजरीवाल के लिए लिखा कि 'ऑल द बैस्ट और उम्मीद करती हूं कि आप भविष्य में शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में और अच्छा करेंगे।'
The best thing i heard @ArvindKejriwal in your speech yesterday was requesting all party workers not to burst crackers. Belated birthday wishes to Sunita. And all the best! May you continue to improve quality of education, environment and uplift lives 🌳💚🌏 #GlobalGoals #SDGs