प्यार हर किसी के अंदर होता है। कहा जाता है कि भगवान ने इस दुनिया को बनाया भी प्यार के लिए ही है। हर किसी के लिए प्यार की परिभाषा अलग है। यह एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। जब वह शख्स हमारी जिंदगी में आता है जिसके साथ हम सात जन्मों तक रहने की कसमें खाने के लिए तैयार हो जाते हैं तब उसे देखते ही दुनिया भर के सपने और ख्वाहिशें हमारी आंखों के सामने तैरने लगती हैं। हमें उसे देखते ही झट से पता चल जाता है कि बस वही है जो हमारे लिए बना है। कहा जाता है कि प्यार का दूसरा नाम त्याग है। जब हम किसी इंसान के प्यार में पड़ते हैं तो उसके लिए सबकुछ त्यागने के लिए तैयार रहते हैं, प्यार के आगे दौलत, शोहरत, रुतबा सबकुछ फीका पड़ जाता है, इन सबका प्यार के आगे कोई मोल नहीं। दुनिया में ऐसे काफी लोग हैं जिन्होंने अपने प्यार के लिए उस चीज का त्याग कर दिया जिससे उसे दौलत, शोहरत मिली। बॉलीवुड की मोहिनी यानी माधुरी दीक्षित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी अपने प्यार के लिए बलिदान किया है। उन्होंने प्यार के लिए बॉलीवुड में बनाए नाम, करियर की छोड़ त्याग दिया था।
Love Story: 'राम' के लिए माधुरी ने सबकुछ कर दिया था कुर्बान, सात समंदर पार ढूंढा अपने दिल का 'डॉक्टर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां सभी अपने नाम और शोहरत के पीछे भागते हैं। बॉलीवुड में काफी ऐसे कलाकार हैं जो अपना करियर बनाने के लिए किसी को भी धोखा देने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन माधुरी उन सबसे अलग हैं, उन्होंने बना बनाया करियर और नाम छोड़कर अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम से शादी कर ली। लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की धक धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की अचानक हुई शादी ने माधुरी के फैंस के मन में कईं तरह के सवाल खड़े कर दिए। लोग जनना चाहते थे कि बॉलीवुड की क्वीन अमेरिका के डॉक्टर के प्यार में आखिर कैसे पड़ी। दोनों की पहली मुलाकात कब और कहां हुई, माधुरी की श्रीराम से आंखें चार कैसे हुई। अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं तो चलिए आज हम आपको इसका जवाब देते हैं और बताते हैं माधुरी और श्रीराम की लव स्टोरी के बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं...
श्रीराम नहीं जानते थे कि माधुरी एक्ट्रेस हैं
माधुरी दीक्षित 90 के दशक में बॉलीवुड की साम्राज्ञी कहा जाता था। मराठी मुलगी ने मोहिनी बनकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। उस दौर में उनका नाम बॉलीवुड की टॉप और सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार था। माधुरी को बेशक दुनिया जानती हो, लेकिन खुद उनके होने वाले पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने उनका नाम पहली बार सुना था। उनकी पहली मुलाकात से पहले वह माधुरी को नहीं जानते थे। इतना ही नहीं उन्हें ये तक नहीं पता था कि माधुरी देश की टॉप एक्ट्रेस हैं।
कईं सालों तक फिल्मी दुनिया से दूर रहीं माधुरी
माधुरी दीक्षित की एक्टिंग और खूबसूरती के दीवाने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। अपने दमदार अभिनय और कातिल अदाओं से लोगों को घायल करने वाली माधुरी ने अपने करियर के पीक पर रहते हुए जब अचानक श्रीराम नेने से शादी की तो उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। क्योंकि माधुरी अपने करियर की बुलंदियों पर थीं, 90 के दशक में माधुरी दीक्षित के सामने कोई भी एक्ट्रेस नहीं टिकती थी। अच्छी से अच्छी एक्ट्रेस उनके सामने कुछ भी नहीं थी, माधुरी उस वक्त बॉलीवुड पर राज करती थीं। वह जिस भी फिल्म में होती उसे पहले से ही हिट माना जाने लगता। लेकिन श्रीराम के प्यार में माधुरी इस कदर पागल हुईं कि उन्होंने बॉलीवुड को ही छोड़ दिया। शादी के बाद माधुरी ने बॉलीवुड से कईं सालों तक दूरी बनाकर रखी।
माधुरी के भाई के माध्यम से हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने साल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के कई सालों बाद एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने बताया था कि उनकी श्रीराम से पहली मुलाकात अचानक से हुई थी। दोनों लॉस एंजेलिस में पहली बार मिले थे, उस वक्त माधुरी के भाई की पार्टी में श्रीराम पहुंचे थे। दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे। एक तरफ अपनी अदाओं से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली माधुरी तो दूसरी तरफ अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम। पेशा और लाइफस्टाइल अलग होने के बावजूद भी दोनों के दिल एक दूसरे के करीब आने लगे।