फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS 2 Twitter Review: 'पोन्नियिन सेल्वन 2' को फैंस ने बताया 'बाहुबली' से भी बेहतर, ऐश्वर्या को देख चहक उठे फैंस

Fri, 28 Apr 2023 03:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 28 Apr 2023 03:01 PM IST
विज्ञापन
PS 2 Twitter Review starring Vikram Karthi Jayam Ravi Aishwarya Rai Bachchan Mani Ratnam film
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। सितंबर 2022 में रिलीज हुई पोन्नियिन सेलवन 1 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े। यह बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। माना जा रहा है फिल्म का दूसरा भाग भी उसी नक्शेकदम पर चलेगा। फिल्म देखने के बाद फैंस ट्विटर पर फिल्म का रिव्यू शेयर कर रहे हैं। कई लोगों ने अपने ट्विटर रिव्यू में पीएस 2 को 'भारतीय सिनेमा का एक पूर्ण गौरव' कहा। वहीं, कई यूजर्स को लगा कि यह एसएस राजामौली की बाहुबली 2 से बेहतर है। बता दें कि निर्देशक मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 आज दुनिया भर में रिलीज हुई है।

PS 2 Twitter Review starring Vikram Karthi Jayam Ravi Aishwarya Rai Bachchan Mani Ratnam film
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की मूवी पोन्नियिन सेल्वन 2 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, रिलीज के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। ट्विटर पर पोन्नियिन सेल्वन 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए एक बार ट्विटर रिएक्शन पर नजर डालते हैं।

PS 2 Twitter Review starring Vikram Karthi Jayam Ravi Aishwarya Rai Bachchan Mani Ratnam film
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने कहा, "ये देश का असली गर्व है। टॉलीवुड फैंस माफ करना। पोन्नियिन सेल्वन ओवर रेटेड बाहुबली 2 से कहीं ज्यादा बेहतर है। बॉक्स ऑफिस खतरे में है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PS 2 Twitter Review starring Vikram Karthi Jayam Ravi Aishwarya Rai Bachchan Mani Ratnam film
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक शब्द में पोन्नियिन सेल्वन का रिव्यू- विजेता। मणिरत्नम ने कमाल का सिक्वेल बनाया है। चियान विक्रम हाईलाइट हैं। फेस ऑफ सीन शानदार है। पूरी कास्ट ने अच्छा काम किया है। म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और आर्ट वर्क टॉप नॉच है। ओवरऑल पोन्नियिन सेल्वन 2 एक अच्छी पीरियड ड्रामा फिल्म है'।
 

विज्ञापन
PS 2 Twitter Review starring Vikram Karthi Jayam Ravi Aishwarya Rai Bachchan Mani Ratnam film
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए एक तीसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिल्म का बेस्ट किरदार नंदनी का है। जितनी अच्छे से इसे ऐश ने निभाया है कोई और नहीं कर सकता। मेरी तरफ से ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। नंदिनी की आंखें किसी भी एक्टर को अपना बना लेंगी'।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed