{"_id":"5af9ba714f1c1be2408b53ad","slug":"bollywood-actress-madhuri-dixit-was-paid-more-than-salman-khan-for-this-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90 के दशक में माधुरी ने दी एक के बाद एक कई हिट फिल्में, इस फिल्म के लिए मिली सलमान से भी ज्यादा फीस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90 के दशक में माधुरी ने दी एक के बाद एक कई हिट फिल्में, इस फिल्म के लिए मिली सलमान से भी ज्यादा फीस
Tue, 15 May 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रहीं। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। इस फिल्म के लिए तो माधुरी को सलमान से भी ज्यादा फीस भी मिली।
2 of 6
madhuri dixit
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा रही हैं जिनका हर कोई फैन है। शायद ही कोई ऐसा हो जो उनकी खूबसूरती, बेजोड़ एक्टिंग और तीखे नैन-नक्श का दीवाना ना हो। धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रहीं। उनकी पॉपुलैरिटी शायद ही आज की कोई हीरोइन मैच कर पाए।
3 of 6
माधुरी दीक्षित
ये उनकी पॉपुलैरिटी का ही कमाल था कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के लिए उन्हें सलमान खान से भी ज्यादा फीस दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी को इस राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म के लिए तकरीबन 2.75 करोड़ बतौर फीस मिली जो उस दौर में किसी भी हीरोइन को मिलने वाली सबसे ज्यादा फीस थी। उस वक्त माधुरी के अलावा किसी और को इतनी फीस मिली भी नहीं। उस हिसाब से माधुरी 90 के दशक की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली हीरोइन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माधुरी दीक्षित
दिनोंदिन माधुरी की लोकप्रियता बढ़ रही थी और इसी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए निर्माता-निर्देशक उन्हें फिल्म में लेने के लिए टकटकी लगाए रहते। एक निर्देशक को तो माधुरी ने सालों तक इंतजार कराया। माधुरी के पास उस निर्देशक की फिल्म में काम करने के लिए डेट्स नहीं थीं लेकिन वो निर्देशक था कि उन्हीं के साथ काम करना चाहता था। बस इसी इंतजार में सालों बीत गए।
विज्ञापन
5 of 6
माधुरी दिक्षित
90 के दशक में माधुरी एक के बाद एक कई हिट फिल्में दे रहीं थीं। उन्होंने 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'राजा', 'दिल तो पागल है', 'लज्जा' और 'देवदास' जैसी कई हिट फिल्में दीं। जूही चावला तक को माधुरी से जलन हो गई थी। एक-दूसरे की लोकप्रियता को देख दोनों में ऐसी दरार आई कि उन्होंने साथ काम ही नहीं किया। हालांकि फिल्म 'गुलाब गैंग' के दौरान दोनों के बीच मतभेद दूर हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।