फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने छोड़ी बीजेपी, कहा,'पार्टी बलात्कारियों को बचा रही है'

Fri, 20 Apr 2018 02:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Mallika Rajput Resigns FRom The BJP Over Kathua And Unnao Rape Cases
Mallika Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह उस पार्टी में सुरक्षित महसूस नहीं करतीं जो बलात्कारी सदस्यों को बचाती हो। कठुआ और उन्नाव रेप मामलों का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बीजेपी महिलाओं की सुरक्षा को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

Bollywood Actress Mallika Rajput Resigns FRom The BJP Over Kathua And Unnao Rape Cases
Mallika Rajput

एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत ने कहा, 'अगर एक पार्टी हिन्दू-मुस्लिम दंगे करवा सकती है, तो वह माहिलाओं का इस्तेमाल राजनीति के लिए भी कर सकती है।' उन्होंने कहा, 'उन्नाव रेप मामले में बीजेपी विधायक (कुलदीप सिंह सेंगर) पर आरोप लगना मेरे लिए शर्म की बात थी। यही वजह है कि मैंने बीजेपी छोड़ने का फैसला कर लिया।'

Bollywood Actress Mallika Rajput Resigns FRom The BJP Over Kathua And Unnao Rape Cases
Mallika Rajput

मल्लिका राजपूत का कहना है कि बीजेपी को उन्नाव रेप मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहती जो बलात्कारियों को बचाने की लगातार कोशिश कर रही है।' बीजेपी छोड़ने के बाद एक्ट्रेस ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Mallika Rajput Resigns FRom The BJP Over Kathua And Unnao Rape Cases
Mallika Rajput

मल्लिका राजपूत ने दो साल पहले बीजेपी ज्वॉइन की थी। पार्टी छोड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा, 'पार्टी में मेरी आत्मिक अस्मिता को खतरा है इसलिए बीजेपी छोड़कर अपने घर वापस आ रही हूं।  घर वापस आने को ज्वॉइनिंग नहीं कहते।' गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मलिका राजपूत ने एक्टर और कांग्रेस प्रत्याशी रहे रवि किशन के लिए प्रचार किया था।

विज्ञापन
Bollywood Actress Mallika Rajput Resigns FRom The BJP Over Kathua And Unnao Rape Cases
Mallika Rajput

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाली मल्लिका ने फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ में स्वीटी भारद्वाज की भूमिका निभाई थी। वह दिल्ली में सीएस की पढ़ाई करने गईं, मगर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया था। अगले लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले बीजेपी छोड़ एक बार फिर वह कांग्रेस से जुड़ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed