अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। प्रियंका अपने काम के साथ निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वो सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। प्रियंका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी से जुड़े खिलौने की तस्वीर साझा की है। जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। फैंस ने प्रियंका के तस्वीरों पर कमेंट की बौछार कर दी है। एक ने लिखा-मोस्ट ब्यूटीफुल मॉमी। प्रियंका की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वे अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद शेयर की फैमिली फोटो, तस्वीरों में दिखाया घर का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली तस्वीर में वो गुलाबी रंग की शर्ट पहनी हुई हैं। जिसपर इसरो लिखा हुआ है। दूसरे फोटो में एक प्लेट में फ्राइज रखा हुआ है। तीसरे फोटो में उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ तस्वीर साझा की है। वहीं प्रियंका ने एक फोटो खुद की शेयर की है। जिसमें वो बेहद प्यारी और खुश लग रही हैं। चौथी तस्वीर उनके बेबी की ओर इशारा कर रहा है। जिसमें कई सॉफ्ट टॉयज रखे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए प्रियंका ने अपने मदरहुड की जर्नी को बताने की कोशिश की है।
जनवरी में प्रियंका और निक ने अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। लिखा था, 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्ची का स्वागत किया है'। बॉलीवुड में उनके कई साथी कलाकारों कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर और अन्य ने दोनों को बधाई दी थी। वहीं बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक जोनस रोमांटिक डिनर डेट पर भी गए थे। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।
कुछ दिनों पहले निक ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने सुबह के मूड के बारे में बताया है। इस वीडियो पर फैंस लगातार उनसे कमेंट कर उनकी बेटी के बारे में पूछ रहे थे। निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया। उसमें वह सुबह की कॉफी का आनंद लेते हुए दिखें। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, ‘मॉर्निंग मूड।’ वीडियो को लेकर एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर सकते हैं और आपकी बेटी का नाम क्या है।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘बेबी का पालन-पोषण कैसा चल रहा है।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आपकी बेबी कैसी है?
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेती हुई दिख रही थीं। मां बनने के बाद ये प्रियंका का पहला पोस्ट था। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लाइट फील नाइट।’ प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था।