फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बायोग्राफी वापस ले चुके नवाजुद्दीन का बड़ा खुलासा, को-एक्ट्रेस से हमबिस्तर होने का किया था जिक्र

Thu, 22 Feb 2018 04:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Regrets Revealing Truth About His Life In Biography An Ordinary Life
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : SELF

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने काम के दम पर जितनी शोहरत कमाई, उसे सिर्फ एक किताब ने बर्बाद कर दिया। तीन महीने पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आत्मकथा 'ऐन ओर्डिनेरी लाइफ: ए मेमॉयर' के प्रकाशित होते ही उनकी जिंदगी में तूफान आ गया। हर तरफ उनकी आलोचना हुई, वह कानूनी पचड़ों में भी पड़ गए। यहां तक कि उनके हाथ बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक भी निकलने की नौबत आ गई थी।

Bollywood Actress Regrets Revealing Truth About His Life In Biography An Ordinary Life
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos

विवाद बढ़ता देख एक्टर को अपनी किताब बाजार से वापस लेनी पड़ी। अब उन्होंने इस सिलसिले में बड़ा बयान दिया है। एक्टर का मानना है कि उन पांच पन्नों में लिखी सच्चाई ने उनको बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे इसका मलाल है कि मैंने अपने संघर्ष वाले दिनों की सच्चाई उजागर कर दी। कम से कम मुझे उन दो महिलाओं का नाम अपनी किताब में नहीं लिखना चाहिए था। वह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी।' 

Bollywood Actress Regrets Revealing Truth About His Life In Biography An Ordinary Life
nawazuddin siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस निहारिका सिंह से माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मैं निहारिका की इज्जत करता हूं। महिलाओं की रिस्पेक्ट करना मैंने निहारिका से ही सीखा है।' गौरतलब है कि अपनी आत्मकथा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म 'मिस लवली' की एक्ट्रेस के साथ शारीरिक संबंध बनाए और दोनों का रिश्ता करीब डेढ़ सालों तक चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Regrets Revealing Truth About His Life In Biography An Ordinary Life
Nawazuddin Siddiqui

निहारिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस सुनीता राजवार से भी अपने अफेयर का खुलासा किया था जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन पर दो करोड़ रुपये का मानहानि का केस ठोका था। नवाज की एक्स गर्लफ्रेंड सुनीता की अब शादी हो चुकी है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने नवाज के साथ अपनी दोस्ती इसलिए खत्म कर दी थी क्योंकि वह उनकी पर्सनल बातें अपने दोस्तों के साथ शेयर करते थे। इस वजह से उन्होंने नवाज से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। सुनीता का कहना था कि नवाज ने ऐसा सिर्फ घटिया पब्लिसिटी पाने के लिए किया।

विज्ञापन
Bollywood Actress Regrets Revealing Truth About His Life In Biography An Ordinary Life
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बॉलीवुड - फोटो : ANI

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों शिवशेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' में लीड किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म हिन्दी, मराठी और अंग्रेजी में 23 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने लिखी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed