फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photo: तस्वीर में दिख रही यह बच्ची हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा, खूबसूरती में कई एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर

Wed, 03 Aug 2022 03:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 03 Aug 2022 03:40 PM IST
सार

बॉलीवुड कई ऐसे सितारे हैं, जो अपने अभिनय के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फिल्म इंडस्ट्री के ये सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इसी क्रम में इंटरनेट पर बॉलीवुड एक दिग्गज अदाकारा चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Bollywood actress rekha Childhood picture went viral on internet
rekha - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड कई ऐसे सितारे हैं, जो अपने अभिनय के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फिल्म इंडस्ट्री के ये सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इसी क्रम में इंटरनेट पर बॉलीवुड एक दिग्गज अदाकारा चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस की यह तस्वीर देख उन्हें पहचान पाना लगभग नामुमकिन है। तो चलिए आपको बताते है कौन हैं तस्वीर में दिख रही ये अभिनेत्री- 

Bollywood actress rekha Childhood picture went viral on internet
rekha - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही ट्विटर पर एक फैन ने एक बच्ची की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक छोटी सी बच्ची अपनी मां की गोद में नजर आ रही है। लेकिव तस्वीर को देख यह पता लगाना बिल्कुल नामुमकिन है कि यह छोटी सी बच्ची इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं आज यह एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री की मशहूर सितारों में से एक हैं। तस्वीर में नजर आ रही यह बच्ची आज 67 साल की हो चुकी हैं। 

Bollywood actress rekha Childhood picture went viral on internet
rekha - फोटो : instagram/rekhajix

अगर  आप भी अभी तक आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं, तो हम आपको बताते हैं कि यह एक्ट्रेस कौन हैं। तस्वीर में नजर आ रही यह छोटी बच्ची और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रेखा हैं। फोटो में अभिनेत्री अपनी मां एक्ट्रेस पुष्पावल्ली की गोद में नजर आ रही हैं। रेखा ना सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इस उम्र में भी कई यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress rekha Childhood picture went viral on internet
रेखा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस होने के साथ ही वह राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। अपनी फिल्मों और अभिनय को लेकर चर्चा में रहने वाली रेखा अपने निजी को लेकर भी काफी सुर्खियों हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा के पिता ने उनकी मां से शादी नहीं की थी। उनके पिता जैमिनी गणेशन ने एक शादी की थी और तीन और महिलाओं से उनके संबंध रहे। रेखा की 7 बहनें और 1 भाई हैं, इनसें से पुष्पावल्ली से बेटियां रे रेखा और राधा है। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है और उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed