फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik-Saba: सबा आजाद ने दिखाईं ऋतिक संग बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, रील शेयर करते हुए लिखी खास बात

Thu, 03 Nov 2022 07:06 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 03 Nov 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Saba Azad shares beautiful video of birthday celebration with Hrithik Roshan on social media
सबा और ऋतिक - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते 1 नवंबर को सबा ने अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसे मशहूर एक्टर और उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने बेहद खास बना दिया। ऋतिक रोशन और सबा आजाद बी-टाउन की चर्चित जोड़ी बनते जा रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ कई इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है और इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को हाइप करते हुए भी देखा जाता है। वहीं, अब सबा ने ऋतिक रोशन संग अपने जन्मदिन बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

Bollywood Actress Saba Azad shares beautiful video of birthday celebration with Hrithik Roshan on social media
सबा और ऋतिक - फोटो : इंस्टाग्राम

सबा अपने जन्मदिन पर ऋतिक के साथ बाहर घूमने गई थीं। सबा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए ऋतिक के साथ अपने जन्मदिन पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सबा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद मनमोहक लग रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी क्लोज हैं और मस्ती भरे मूड में दिखाई दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

Bollywood Actress Saba Azad shares beautiful video of birthday celebration with Hrithik Roshan on social media
सबा और ऋतिक - फोटो : Social Media

इसके अलावा, सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील साझा की, जिसमें उनके जन्मदिन समारोह की कई तस्वीरें हैं। इस रील में सबा और ऋतिक साथ में जिम करते हुए, डांस करते और पिकनिक मनाते नजर आ रहे हैं। रील में पहली तस्वीर में सबा हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए हुए हैं, जबकि अगली तस्वीर में ऋतिक रोशन के साथ उनकी एक सेल्फी है। एक और तस्वीर में वह ऋतिक के साथ जिम में दिख रही हैं, जबकि अगली वीडियो क्लिप में वह जिम में वर्कआउट करती दिख रही हैं। रील में सबा और ऋतिक की तस्वीरें भी शामिल हैं जो घास पर लेटे हुए हैं और साथ में पिकनिक का आनंद ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें:  Pathaan Teaser: पहले 24 घंटे में ‘जीरो’ से भी पीछे रहा ‘पठान’, समझिए कैसे ये है फिल्म के लिए पहला शुभ संकेत!

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Saba Azad shares beautiful video of birthday celebration with Hrithik Roshan on social media
सबा और ऋतिक - फोटो : Social Media

कुछ अन्य तस्वीरों में ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक साथ डांस सेशन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। आखिरी तस्वीर में, ऋतिक सबा को प्यार से देख रहे हैं, और उनके सामने एक छोटा सा केक रखा हुआ है। इस रील को शेयर करते हुए सबा लिखती हैं - "मैं अपने जन्मदिन को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहती हूं, मेरे लिए एक अच्छा दिन वही है जिसमें मैं कुछ नया सीखने में समय बिताती हूं, और इस दिन मैं निश्चित रूप से उन लोगों के साथ समय व्यतीत करना चाहती हूँ जिनसे मैं प्रेम करती हूं"।
यह भी पढ़ें: Haryanvi Singer: हरियाणा के इन मशहूर सिंगर को जानते हैं आप? कई बार इनके गानों पर लगा चुके होंगे लटके-झटके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed