फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मशहूर एक्ट्रेस ने अकेलेपन में गुजारे थे जिंदगी के 20 साल, आखिरी समय में लगाने पड़े थे अदालत के चक्कर

Tue, 06 Apr 2021 09:47 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Apr 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Sadhana Life Unknown Facts The Lonely Death Of A Star
साधना

'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में' ये गाना और इस गाने को हिट करने वाली अभिनेत्री साधना आपको खूब याद होंगी। साधना ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी और उनके चाहने वालों की कोई गिनती नहीं थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में फिल्म 'लव इन शिमला' से की थी। साधना की पहली ही फिल्म हिट हो गई थी और वो रातों रात स्टार बन गई थीं। अपने करियर में कामयाबी के सातवें आसमान पर पहुंचने वालीं साधना ने अपनी जिंदगी में कई दुख भी झेले। आज हम आपको साधना से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Bollywood Actress Sadhana Life Unknown Facts The Lonely Death Of A Star
साधना शिवदसानी

साधना ने हिंदी सफर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इसके बाद महज 15 साल की उम्र में कैमियो में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक रोल मिलने लगे। साल 1960 में उनकी फिल्म 'लव इन शिमला' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को तो अच्छा रिस्पांस मिला ही इसी के साथ साधना का फिल्म में हेयर स्टाइल इतना फेमस हो गया कि वह उनका स्टाइल स्टेटमेंट ही बन गया था।

Bollywood Actress Sadhana Life Unknown Facts The Lonely Death Of A Star
साधना और आर.के. नइयर

अक्सर ऐसा होता है कि फिल्म में काम करने के दौरान एक्ट्रेस-एक्टर्स के बीच प्यार हो जाता है। लेकिन साधना को अपनी पहली फिल्म के निर्देशक आर.के. नइयर से प्यार हो गया था। साधना और नइयर ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया और फिर शादी रचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Sadhana Life Unknown Facts The Lonely Death Of A Star
साधना

शादी के 30 साल तक साधना अपने पति आरए नइयर के साथ रहीं और फिर उनका साल 1995 में देहांत हो गया। पति के गुजरने के बाद साधना बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं। उनकी कोई संतान भी नहीं थी। इसके बाद साधना ने अपनी जिंदगी के 20 साल अकेले गुजारे। इस दौरान वो काफी बीमार भी रहने लगी थीं। जिस घर में साधना रहती थीं उस पर मुकदमा चल रहा था। ऐसे में उन्हें लगातार बीमारी की हालत में पुलिस स्टेशन और अदालत के चक्कर काटने पड़ते थे।

विज्ञापन
Bollywood Actress Sadhana Life Unknown Facts The Lonely Death Of A Star
साधना

इसके बाद 25 दिसंबर 2015 को साधना ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। साधना ने करीब 30 फिल्मों में काम किया है। साधना का फिल्म करियर भले ही काफी छोटा रहा हो लेकिन उन्होंने इस छोटे से करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए। इन फिल्मों में लव इन शिमला, हम दोनों, प्रेम पत्र, एक मुसाफिर एक हसीना, असली नकली, मेरे मेहबूब, वो कौन थी, वक्त, आरजू और मेरा साया जैसी फिल्में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed