फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी सबसे ज्यादा फीस लेती थीं ये मशहूर एक्ट्रेस, आखिरी वक्त में किसी ने नहीं की थी मदद

Mon, 01 Mar 2021 09:21 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 01 Mar 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Sadhna, actress who once recieved limelight lost her glory
साधना

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साधना 60 के दशक में टॉप की अभिनेत्री थीं। साधना का पूरा नाम साधना शिवदासानी था।  साल 1960 में 'लव इन शिमला' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को तो अच्छा रिस्पांस मिला ही इसी के साथ साधना का फिल्म में हेयर स्टाइल इतना फेमस हो गया कि वह उनका स्टाइल स्टेटमेंट ही बन गया था। साधना ने हिंदी सफर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इसके बाद महज 15 साल की उम्र में कैमियो में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक रोल मिलने लगे। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि पहली ही फिल्म में राज कपूर और साधना में ऐसी अनबन हुई थी कि वह उनसे बेहद नफरत करने लगी थीं।

Sadhna, actress who once recieved limelight lost her glory
साधना

साधना का जन्म पाकिस्तान के कराची में एक सिंधी परिवार में हुआ था। वो अपने मां-बाप की इकलौती संतान थीं। बंटवारे के बाद उनका परिवार कराची छोड़कर मुंबई आ बसा। साधना के पिता को एक्ट्रेस साधना बोस पसंंद थीं इसलिए अपनी बेटी का नाम भी उन्होंने साधना ही रखा।
 

Sadhna, actress who once recieved limelight lost her glory
साधना शिवदासानी

साधना ने महज 14 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में एक गाना मुड़-मुड़ के न देख के कोरस में साधना थीं। इसके बाद उन्होंने 16 साल की उम्र में सिंधी फिल्म 'अबाना' में लीड रोल में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें केवल एक रुपये का टोकन अमाउंट मिला था। इस फिल्म के बाद एक मैग्जीन में साधना की तस्वीर छपी। तब के मशहूर प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी ने वो तस्वीर देखी और साधना को पहला मौका अपनी फिल्म 'लव इन शिमला' में दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhna, actress who once recieved limelight lost her glory
साधना शिवदासानी

फिल्म के डायेक्टर आरके नैय्यर को साधना का चेहरा थोड़ा अजीब लग रहा था। नैय्यर को साधना का माथा बहुत बड़ा लगा। उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑडी हेपबर्न की तरह साधना का हेयर स्टाइल करवा दिया और माथा छुपाने के लिए आगे के बालों को माथे पर बिखेर दिया। बाद में साधना की यही हेयरस्टाइल उनकी पहचान बन गई।
 

विज्ञापन
Sadhna, actress who once recieved limelight lost her glory
साधना - फोटो : Social Media

1995 में पति के निधन के बाद साधना अकेले रह गई थीं। आखिरी दिनों में वो मुंबई के एक पुराने बंगले में किराये पर रहती थीं। यह बंगला आशा भोंसले का था। साधना को थायरॉइड की बीमारी हो गई थीं। जिससे उनकी आंखों पर भी असर पड़ने लग गया था। अपने अंतिम दिनों में भी साधना गुमनामी जैसी जिंदगी में ही रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed