फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12 : शो में पहुंचीं मान्या सिंह ने बताई अपनी कहानी, कहा- जब रनर अप का ताज पहनाया गया तो....

Mon, 01 Mar 2021 09:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Mar 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12: Miss India Runner Up Manya Singh made fans emotional by sharing her struggle story
इंडियन आइडल 12: मान्या सिंह - फोटो : Sony TV Instagram

वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया में रनर अप रहीं मान्या सिंह जीत का खिताब भले ही अपने नाम ना कर पाई हों, लेकिन उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की है। हाल ही में मान्या मशहूर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में अपने माता पिता संग पहुंची थी। शो में जनता का दरबार लगा था जिसमें कई लोग शो का हिस्सा बने। इस दौरान मान्या सिंह ने अपने अब तक के सफर की कहानी बताई।

Indian Idol 12: Miss India Runner Up Manya Singh made fans emotional by sharing her struggle story
पिता व भाई के साथ मान्या सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

मान्या सिंह के पिता ऑटो चालक हैं, लेकिन अपने मेहनत के दम पर मान्या फेमिना मिस इंडिया में रनर अप बनने में कामयाब रहीं। मान्या ने बताया कि उन्होंने अपने सफर की शुरूआत शून्य नहीं बल्कि माइनस से की थी। मान्या सिंह ने शो पर बताया कि वो दोपहर में बिना खाना खाए ऑडिशन देने जाती थीं।


 

Indian Idol 12: Miss India Runner Up Manya Singh made fans emotional by sharing her struggle story
इंडियन आइडल 12: मान्या सिंह - फोटो : Sony TV Instagram

मान्या ने कहा कि, 'मैंने लोगों से सीखा है, रात को बिना सोते हुए कॉल सेंटर में काम किया है। उन्होंने बताया कि वो सिर्फ 2-3 घंटे की नींद लेती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जब उन्हें रनर अप का ताज पहनाया गया तब उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि उन्होंने कुछ कर दिखाया है। उन्होंने कंटेस्टेंट सनमुखा से कहा कि, 'आप और मै जहां से आते हैं वहां हमें ये बताना जरुरी है कि हम कुछ भी कर सकते हैं और हमें कोई रोक नहीं सकता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12: Miss India Runner Up Manya Singh made fans emotional by sharing her struggle story
पिता के साथ मान्या सिंह - फोटो : अमर उजाला।

शो के दौरान मान्या सिंह ने कहा कि, 'हर लड़की को राजकुमारी की तरह महसूस करने का हक है'। बता दें कि रनर अप बनने के बाद मान्या को मुंबई के एक कॉलेज में आमंत्रित किया गया था। वहां उनके माता पिता को सम्मानित किया जाना था। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली मान्या सिंह के पिता ऑटो चालक हैं। मुंबई के कार्यक्रम में मान्या अपने माता पिता के साथ उनके ऑटो में बैठकर पहुंचीं थी जिससे लोग हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
Indian Idol 12: Miss India Runner Up Manya Singh made fans emotional by sharing her struggle story
परिवार के साथ मान्या सिंह - फोटो : Instagram

एक ऑटो चालक की बेटी होने के नाते उन्हें भी कई तरह के उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ा, लेकिन विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए मान्या ने केवल अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उनके पिता ओमप्रकाश सिंह ने बताया था कि उनकी बेटी की शुरू से मॉडलिंग में रुचि थी। मिस यूपी बनने के बाद अब मिस इंडिया बनकर वह बहुत खुश है। मगर उनका इरादा मिस वर्ल्ड बनने का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed