बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर कथित तौर पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एनआरआई सचिन जोशी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। ऐसे में अब राज कुंद्रा का इस आरोप पर रिएक्शन आया है।
शिल्पा शेट्टी और उनके पति पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, अब राज कुंद्रा ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कुछ वक्त पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि एनआरआई सचिन जोशी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाते हुए धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ये पूरा मामला एक गोल्ड ट्रेडिंग कंपनी सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। इस बारे में राज कुंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' जैसा कि आप देख सकते हैं कि एक एनआरआई (गुटखा बैरन के बेटे सचिन जोशी) का चेक बाउंस हुआ है और उन्होंने अपना बकाया नहीं चुकाया है। ऐसे में वो अपने आप को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। मीडिया की नजर में आने के लिए ऐसे आरोप लगाना ठीक नहीं है।'
दरअसल ये पूरा मामला सोने का व्यापार करने वाली कंपनी सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड (एसजीपीएल) से संबंधित है, जिसके शिल्पा और राज पूर्व निदेशक हैं। ऐसे में मुबंई में रहने वाले एक अनिवासी भारतीय व्यापारी सचिन जे. जोशी ने पुलिस में शिकायत करते हुए दावा किया है कि इस कंपनी के नाम से उन्हें प्रलोभन देते हुए धोखा दिया गया है। जोशी के शिकायत के मुताबिक साल करीब 2014 में शुरू की गई एसजीपीएल की 'सतयुग गोल्ड स्कीम' द्वारा उन्हें धोखा दिया गया है।
As you can see when Gutka Baron Son’s check bounces one has to take every measure possible to secure themselves! #TrialByMedia isn’t cool but we know how to play that game also. pic.twitter.com/U6AfhjyUjT
बता दें कि जोशी ने इस मामले में सिर्फ राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ही नहीं बल्कि कुछ और लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा के अलावा गणपति चौधरी और मोहम्मद सैफी सहित कई एसजीपीएल अधिकारियों के नाम शामिल है। वहीं पुलिस ने कहा है कि फिलहाल शिकायत की जांच की जा रही है।
जोशी के मुताबिक सतयुग गोल्ड स्कीम के तहत खरीददारों को कम दामों पर 'सतयुग गोल्ड कार्ड' दिया गया था। जिसके पांच साल बाद सोने की एक तय मात्रा की कीमत अदा करने का वादा किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक जोशी ने 2014 में करीब 19 लाख रुपये में एक किलो सोना खरीदा था। लेकिन अब जब उन्होंने अपने उस सोना का भुगतान चाहा तो पता लगा कि एसजीपीएल के कार्यालय में ताला लगा है और कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि इस पूरे मामले पर राज कुंद्रा का कहना है कि ये पूरा मामला गलत तरीके से दिखाया जा रहा है और उनकी साइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध है ।