फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: वेडिंग एनिवर्सरी की तारीख भूल गईं सोनम कपूर! आनंद आहूजा ने मजेदार तरीके से दिलाया याद

Sun, 04 Dec 2022 06:14 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 04 Dec 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Sonam Kapoor forgot the date of wedding anniversary Anand Ahuja reminded her
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : insta

बॉलीवुड दीवा और फैशन आइकन कही जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों रेड सी फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनम ने हाल ही में फैंस के साथ एक वीडियो शेयर कर रेड कार्पेट पर डेब्यू करने के अपने अनुभव को साझा किया था। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे वायु को मिस करने की बात भी कही थी। हाल ही में, सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेत्री अपने पति आनंद अहूजा को एनिवर्सरी विश करती नजर आईं। इस पोस्ट पर उनके पति आनंद आहूजा ने मजेदार तरीके से रिप्लाई किया।

Bollywood Actress Sonam Kapoor forgot the date of wedding anniversary Anand Ahuja reminded her
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वे अपने पति के कंधों पर हाथ रखे खड़ी हैं और दोनों ने हंसते हुए कैमरा के सामने पोज किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में सोनम ने लिखा- आपकी तुलना में कुछ भी नहीं, मिस यू, सात साल का साथ और प्यार। इसपर उनके पति आनंद आहूजा ने मजेदार तरीके से रिप्लाई किया। उन्होंने प्यार से लिखा- 'सोना, मई में सात साल, हम पहली तारीख से गिनना शुरू करते हैं न, न कि जब हमने फोन पर बात करना शुरू किया था तब से'। सोनम के इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट करके बधाई दे रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने आनंद आहूजा के कमेंट पर हंसने वाली इमोजी लगाई है।

Bollywood Actress Sonam Kapoor forgot the date of wedding anniversary Anand Ahuja reminded her
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम और आनंद की लव स्टोरी की बात करें तो एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए सोनम ने बताया  था 'आनंद से मिलने के कुछ दिनों बाद उनका मेरे पास रात के डेढ़ बजे फेसबुक पर मेसेज और रिक्वेस्ट आई थी। आनंद ने मुझसे पूछा कि क्या मैं सिंगल हूं, क्योंकि उनका एक दोस्त भी सिंगल है। ऐसे में देर रात यह मैसेज देखकर मैंने आनंद को डांट दिया था। इसके कुछ दिन बाद मैं और आनंद बातें करने लगे थे। इसके दो हफ्ते बाद मैंने उनसे पूछा कि क्या वह अभी भी चाहते हैं कि उनका दोस्त मुझे मैसेज करे। इस पर आनंद ने कहा, बिलकुल नहीं मुझसे ही बात करो, मैं तुम्हें अपने लिए रखना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Sonam Kapoor forgot the date of wedding anniversary Anand Ahuja reminded her
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram

सोनम ने आगे बताया, 'आनंद मुझे ऑक्सफोर्ड लाइब्रेरी में लेकर जाना चाहते थे, क्योंकि इसे दुनिया की सबसे अच्छी लाइब्रेरी माना जाता है। वहीं वह मुझे शादी के लिए प्रपोज भी करने वाले थे। हालांकि, वह ऐसी हिम्मत नहीं जुटा पाए और एक दिन अचानक उन्होंने सड़क के बीचों-बीच मुझे प्रपोज कर दिया।' फिलहाल सोनम रेड सी फिल्म फेस्टिवल में बिजी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed