बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशन मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पूर्व ब्यूटी क्वीन के अभिनय के साथ उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने हैं। अभिनेत्री इन दिनों इटली के सार्डिनिया में छुट्टियां मना रही हैं और अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कर रही हैं।
Sushmita Sen: इटली में छुट्टियां मना रही हैं सुष्मिता सेन, फैंस को खास अंदाज में दी गुरु पूर्णिमा की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अभिनेत्री ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक पोस्ट साझा कर लोगों को बधाई ही है। अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था, 'कभी-कभी जब आप अंधेरी जगह में होते हैं, तो आप सोचते हैं कि आपको दफना दिया गया है, लेकिन क्या पता अगर आपको प्लांट किया गया हो।' इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'आप सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं, मेरी जान, मैं आप सबसे बहुत प्यार करती हूं। हैशटैग दुग्गा दुग्गा।'
इससे पहले अभिनेत्री अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा था। सुष्मिता यॉच में एनिमल प्रिंटेड काफ्तान पहने नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का यह अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया और वह कमेंट के माध्यम से अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)
सुष्मिता सेन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘आर्या’ के दूसरे सीजन में देखा गया था। वहीं, सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के शो में इस बात का खुलासा किया था कि वह तीन बार शादी करते करते रह गई थीं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी बेटियां कभी भी उनके शादी न करने के पीछे की वजह नहीं रही हैं। तीनों बार उन्हें भगवान ने बचा लिया है।