फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम उम्र में मां बनी थीं ये अभिनेत्रियां, कोई 20 तो किसी ने 22 की उम्र में दिया बच्चे को जन्म

Mon, 31 Aug 2020 09:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 31 Aug 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Became Mother at Their Young Age Sharmila Tagore Nitu Singh Bhagyashree
शर्मिला टैगोर, नीतू सिंह, डिंपल कपाड़िया - फोटो : ट्विटर

दरअसल सिनेमा में अक्सर अभिनेत्रियों या अभिनेताओं को 30 से अधिक बसंत पार करने के बाद ही शादी करते देखा जाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अभिनेत्रियां कम उम्र में शादी कर लिया करती थीं। साथ ही उनकी गोद भी जल्दी ही भर जाया करती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं है जैसे हम अनुष्का शर्मा (32 वर्ष) और विराट कोहली को ही देख लें। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। अब हाल ही में उन्होंने अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दी है। तो इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं ऐसे ही फिल्मी अभिनेत्रियों के बारे में जो आज के वक्त के मुताबिक कम उम्र में ही मां बन गई थीं...

Bollywood Actress Who Became Mother at Their Young Age Sharmila Tagore Nitu Singh Bhagyashree
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

नीतू सिंह
नीतू सिंह ने एक जमाने पर बॉक्स ऑफिस पर राज किया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। नीतू सिंह ने अपने करियर की बुलंदी पर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ शादी कर ली थी। नीतू ने 20 साल की उम्र में शादी कर, 21 साल की उम्र में बेटी रिद्धिमा को जन्म दिया था।

Bollywood Actress Who Became Mother at Their Young Age Sharmila Tagore Nitu Singh Bhagyashree
डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने महज 16 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। उस ही समय उन्हें उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद महज 17 साल की उम्र में डिंपल ने बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Became Mother at Their Young Age Sharmila Tagore Nitu Singh Bhagyashree
भाग्यश्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भाग्यश्री
बॉलीवुड में पहली फिल्म से सुपरस्टार की श्रेणी में खड़ी होने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद शादी कर ली थी। इसके बाद जल्दी ही उनके दो बच्चे भी हो गए। कुछ वक्त पहले ही उनके बेटे अभिमन्यु ने भी फिल्मों में डेब्यू किया है।

विज्ञापन
Bollywood Actress Who Became Mother at Their Young Age Sharmila Tagore Nitu Singh Bhagyashree
शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान

शर्मिला टैगोर
मशहूर अदाकार शर्मिला टैगोर ने भारतीय क्रिकेटर नवाब पटौदी से शादी की थी। इसके बाद शर्मिला टैगोर ने महज 25 साल की उम्र में ही अभिनेता सैफ अली खान को जन्म दे दिया था।

पढ़ें: अब भी ICU में भर्ती हैं गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, हालत हो रही स्थिर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed