फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर के साथ पहली ही फिल्म में साधना की हो गई थी अनबन, अपने हेयर स्टाइल के लिए मशहूर थीं दिग्गज अभिनेत्री

Mon, 31 Aug 2020 07:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 31 Aug 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Sadhna Shivdasani Birthday Special know about Sadhana Shivdasani and Raj Kapoor fight
साधना शिवदासानी, राज कपूर - फोटो : file photo

बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा साधना शिवदासानी का जन्मदिन दो सितंबर को होता है। उनकी गिनती बॉलीवुड की 60 और 70 के दशक की शानदार और मंहगी अभिनेत्रियों में होती थी। साधना शिवदासानी ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और खूब नाम कमाया। साधना शिवदासानी अभिनय के अलावा अपने हेयर स्टाइल की वजह से हमेशा चर्चा में रहता थीं।

Sadhna Shivdasani Birthday Special know about Sadhana Shivdasani and Raj Kapoor fight
साधना शिवदासानी - फोटो : file photo

अगर कहा जाए कि साधना शिवदासानी के हेयर स्टाइल को युवतियां ने खूब कॉपी किया था तो यह कोई हैरान करने वाली बात नहीं होगी। उन्होंने फिल्मों में बतौर बाल कलाकार कदम रखा था। वह 15 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता राज कपूर की फिल्म श्री 420 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किरदार किया था, लेकिन फिल्म श्री 420 के दौरान ही राज कपूर और साधना शिवदासानी के बीच एक बात को लेकर विवाद हो गया था। 

Sadhna Shivdasani Birthday Special know about Sadhana Shivdasani and Raj Kapoor fight
साधना शिवदासानी - फोटो : file photo

दरअसल साधना शिवदासानी फिल्म श्री 420 के सुपरहिट गाने 'मुड़ मुड़ के न देख मुड़ मुड़ के' में नजर आ थीं। इस गाने में वह कोरस गर्ल के रूप में दिखाई दीं। इसी गाने की शूटिंग के दौरान साधना और राज कपूर के बीच एक बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके बाद इन दिनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया था। यह बात साधना शिवदासानी की हेयर स्टाइल को लेकर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhna Shivdasani Birthday Special know about Sadhana Shivdasani and Raj Kapoor fight
साधना शिवदासानी - फोटो : file photo

साधना शिवदासानी अपने हेयर स्टाइल का शुरुआत से ही काफी ख्याल रखती थीं। श्री 420 की शूटिंग के दौरान भी वह अपने हेयर स्टाइल का पूरा ध्यान रख रही थीं। शूटिंग के दौरान राज कपूर को साधना शिवदासानी की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आ रही थी। राज कपूर ने साधना को कई बार अपने बालों के लिए जरूर से ज्यादा ख्याल रखने के लिए मना किया लेकिन वह भी नहीं मनीं। इसके बाद राज कपूर ने गुस्से में उन्हें अभिनय छोड़कर शादी करके घर बसाने को कह दिया। 

विज्ञापन
Sadhna Shivdasani Birthday Special know about Sadhana Shivdasani and Raj Kapoor fight
साधना शिवदासानी - फोटो : file photo

साधना को राज कपूर की यह बात काफी बुरी लगी और वह सेट छोड़कर उसी वक्त चली गईं। इसके बाद साधना शिवदासानी और राजकपूर ने लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया, लेकिन साल 1964 में एक बार फिर से यह दोनों फिल्म दूल्हा दुल्हन में साथ नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। साधना शिवदासानी ने बतौर मुख्य अभिनेत्री साल 1960 में आई फिल्म लव इन शिमला में नजर आई थीं। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी सफर में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी। 

पढ़ें: प्रशांत भूषण मामले में एक रुपये का जुर्माना लगाने पर सुप्रीम कोर्ट पर अनुपम खेर ने लिया कटाक्ष, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed