फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रशांत भूषण मामले में एक रुपये का जुर्माने को लेकर अनुपम खेर ने किया कटाक्ष, कही ये बात

Mon, 31 Aug 2020 07:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 31 Aug 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Prashant Bhushan contempt case Anupam Kher reaction after supreme court take penalty as one rupee on him
प्रशांत भूषण, अनुपम खेर - फोटो : twitter: @pbhushan1/ @AnupamPKher

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले पर फैसला सुनाते हुए एक रुपये का जुर्माना लगाया। बीती जून को प्रशांत भूषण ने ट्विटर पर देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे और चार पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को लेकर टिप्पणी की थी। साथ ही उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के कामकाज को लेकर टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Prashant Bhushan contempt case Anupam Kher reaction after supreme court take penalty as one rupee on him
अनुपम खेर - फोटो : twitter: @AnupamPKher

अनुपम खेर बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो देश के सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए जाने जाते हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखते रहते हैं। अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कटाक्ष किया है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

Prashant Bhushan contempt case Anupam Kher reaction after supreme court take penalty as one rupee on him
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter: @AnupamPKher

अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक रुपया दाम लगाया सुप्रीम कोर्ट ने बंदे का ! और वह भी उसने अपने वकील से लिया!! जय हो!! सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस कटाक्ष भरे ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि 22 जून को वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे और चार पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को लेकर टिप्पणी की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prashant Bhushan contempt case Anupam Kher reaction after supreme court take penalty as one rupee on him
प्रशांत भूषण - फोटो : एएनआई

वहीं 27 जून को ट्विटर पर प्रशांत भूषण ने सर्वोच्च न्यायालय के छह साल के कामकाज को लेकर टिप्पणी की थी। इन ट्वीट्स पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की थी। अदालत ने उन्हें नोटिस भेजा था। इसके जवाब में भूषण ने कहा था कि सीजेआई की आलोचना करना उच्चतम न्यायालय की गरिमा को कम नहीं करता है। 

विज्ञापन
Prashant Bhushan contempt case Anupam Kher reaction after supreme court take penalty as one rupee on him
प्रशांत भूषण (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उन्होंने कहा था कि पूर्व सीजेआई को लेकर किए गए ट्वीट के पीछे मेरी एक सोच है, जो बेशक अप्रिय लगे लेकिन अवमानना नहीं है। जिसके बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण के अवमानना के मामले में फैसला सुनाते हुए उनके ऊपर एक रुपये का जुर्माना लगाया। जिसके बाद वरिष्ठ अभिभाषक राजीव धवन ने जुर्माना भरने के लिए भूषण को एक रुपया का सिक्का दिया। 

पढ़ें: प्रणब मुखर्जी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, पूर्व राष्ट्रपति को इस तरह दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed