भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी अब इन दुनिया में नहीं रहे। उनका सोमवार (31 अगस्त) को 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रणब मुखर्जी बीते 10 अगस्त से दिल्ली के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में भर्ती थे। मस्तिष्क की सफल सर्जरी के बाद उनके फेफड़े में संक्रमण फैल गया था। जिसके बाद वह काफी समय से जीवन रक्षा प्रणाली पर थे। उनके निधन पर राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जताया है उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दी है।
प्रणब मुखर्जी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, पूर्व राष्ट्रपति को इस तरह दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत ने एक महान और सम्मानित नेता को खो देता है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।' अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वैचारिक और राजनीतिक रूप से सम्मानित। एक सच्चे राजनेता, भारत रत्न और भारत के पूर्व राष्ट्रपति। राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति।'
India loses a great statesman & respected leader 🙏 My condolences to the family.#PranabMukherjee Respected across ideological and political lines .. a true statesman .. Bharat Ratna and former President of India .. a great loss to the Nation #PranabMukherjee Om Shanti 🙏🏽 pic.twitter.com/DKcc9en3sJ
अभिनेता रितेश देशमुख ने प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'गहरा दुःख हुआ !! भारत के लिए एक बड़ा नुकसान। पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री प्रणब मुखर्जी सर को भारत के विकास, उनके कार्य और योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं।' अभिनेता वरुण धवन ने भी दुख जताया है।
Deeply Saddened!! A big loss for India. Former President of India Hon Shri #PranabMukherjee Sir will be forever remembered for his work & contribution for the development of India. My deepest condolences to @ABHIJIT_LS ji, the entire family & his millions of followers. https://t.co/nMnLj5g3Wt pic.twitter.com/FZVNEo8eh5 🙏💔 RIP sir .2020 has been an extremely hard year for one and all. We have lost a great leader today. Prayers and strength to the family. pic.twitter.com/KTAIaKlxAM
प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए संवेदना और प्रार्थना।' इनके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Saddened to learn about demise of Former President of India, Bharat Ratna Shri Pranab Mukherjee. Heartfelt condolences and prayers for peace of the departed soul. #PranabMukherjee @CitiznMukherjee Om Shanti.🙏🏻🕉🙏🏻
आपको बता दें कि प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुख़र्जी ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उनके इस ट्वीट के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत देशभर के कई नेताओं ने शोक जताया और अपनी श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताते हुए कहा कि एक युग का अंत। कोविंद ने उनके परिवार, दोस्तों और सभी नागरिकों के प्रति संवेदना जताई और राष्ट्र का एक योग्य बेटा बताया।
Sad to hear that former President Shri Pranab Mukherjee is no more. His demise is passing of an era. A colossus in public life, he served Mother India with the spirit of a sage. The nation mourns losing one of its worthiest sons. Condolences to his family, friends & all citizens. India grieves the passing away of Bharat Ratna Shri Pranab Mukherjee. He has left an indelible mark on the development trajectory of our nation. A scholar par excellence, a towering statesman, he was admired across the political spectrum and by all sections of society. pic.twitter.com/gz6rwQbxi6