एंटरटेनमेंट जगत भी बड़ा ही अजीब है। कभी कोई रातों रात सितारा बन जाता है तो कभी कोई सालों की मेहनत के बाद भी वो मुकाम हासिल नहीं कर पाता है। तो कई बार एक रात में ही कलाकार की जिंदगी इतनी बदल जाती है कि उसका नाम ही सिनेमा से मिट सा जाता है। कई बॉलीवुड सितारे ऐसे भी हैं जिनकी जिंदगी सिर्फ एक हादसे ने पूरी तरह से बदलकर रख दी। इस पैकेज में आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनके साथ हुए एक हादसे ने उनकी जिंदगी ही बदल कर रख दी।
हादसों ने बदल दिया इन अभिनेत्रियों का करियर, नकली पैर के सहारे सुधा चंद्रन ने की थी नई शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनु अग्रवाल
महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से रातों रात स्टारडम पाने वालीं अभिनेत्री अनु अग्रवाल के साथ हुआ हादसा काफी चर्चा में रहा है। साल 1999 में अनु की जिंदगी तब पूरी तरह से बदल गई जब उनका एक्सीडेंट हुआ। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पड़ाव था क्योंकि इस एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की ना सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक कोमा में रहीं। अनु की याददाश्त पर इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला। इसके बाद से अनु कभी भी किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।
जीनत अमान
अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। कहा जाता है कि जीनत अमान और संजय खान कभी रिलेशनशिप में थे। एक समय पर दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी। तभी संजय खान ने गुस्से में जीनत के साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी आंख पर काफी चोट आई थी। इसके बाद जीनत की खराब आंख खराब हो गई और इसका असर उनके करियर पर पड़ा।
साधना
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार साधना को यूं तो अपनी उम्दा फिल्मों के लिए जाना जाता है। साधना ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। साधना भी एक सड़क हादसे का शिकार होने के बाद गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर हो गईं। इस सड़क हादसे में साधना की आंखों को काफी ज्यादा क्षति पहुंची। इसके बाद से वो फिल्मों में नजर नहीं आईं। साल 2015 में उनका निधन हो गया।
सुधा चंद्रन
बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सुधा चंद्रन भी एक भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुईं थीं। इस हादसे ने सुधा से उनका एक पैर ही छीन लिया। ये हादसा 1981 में हुआ था। उस वक्त सुधा महज 16 साल की थीं। इस हादसे में उनके दोनों पैर जख्मी हो गए थे। जिसकी वजह से उनका दाहिना पैर काटना पड़ा। लेकिन सुधा ने हार नहीं मानी और लकड़ी के पैर के सहारे उन्होंने अपना डांस जारी रखा। उनकी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से उनको काम मिलना शुरू हो गया। लेकिन इस हादसे की वजह से उन्होंने दो साल तक बहुत कुछ झेला था।
पढ़ें: छोटे से ऋतिक रोशन बड़े चाव से देख रहे हैं 'बर्थडे केक', मां ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर