बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ऋतिक की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के सबसे मंहगे अभिनेताओं में भी होती है। उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार है से की थी। पहली ही फिल्म से ऋतिक की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी।
छोटे से ऋतिक रोशन बड़े चाव से देख रहे थे 'बर्थडे केक', मां ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार भी अक्सर चर्चा में रहता है। ऋतिक की मां पिंकी रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में पिंकी रोशन ने एक बहुत पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देखकर ऋतिक को भी अपना बचपन याद आ गया है।
ऋतिक रोशन की मां ने ऋतिक के बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन और उनकी मां दोनों नजर आ रहे हैं। उनके पास एक केक भी रखा है। इस तस्वीर के साथ पिंकी रोशन ने कैप्शन में लिखा है, 'वो हमेशा अपने जन्मदिन के केक का आकार देखने के लिए उत्सुक रहता था।'
#happybirthdaycake #he was always curious to see the shape of his birthday cake#love you🧸🧸🧸🧸
A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) on
अपनी मां की इस पोस्ट को देख ऋतिक को भी अपना बचपन याद आ गया। ऋतिक ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हाहाहा यह आमतौर पर डिस्को डांसर या सुपरहीरो या घर होता था अगर मुझे याद है तो।' इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन अक्सर ऋतिक की कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऋतिक की ही नहीं बल्कि पिंकी रोशन खुद से रिलेटिड भी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी हर तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है।
पढ़ें: जब अमिताभ की फिल्म के सेट से निकाले गए थे अभिषेक बच्चन, इस हरकत पर हुए थे बाहर