बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने दो दशक पूरे करने जा रहे हैं। आने वाली 30 जून को उन्हें बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो जाएंगे। उनके करियर की एनिवर्सरी की तारीख आने में अभी 16 दिन शेष हैं और वह इन दिनों को एक त्योहार के रूप में मनाने की तैयारी कर चुके हैं। वह हर दिन अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अनसुना किस्सा लोगों से साझा कर रहे हैं।
जब अमिताभ की फिल्म के सेट से निकाले गए थे अभिषेक बच्चन, इस हरकत पर हुए थे बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनके पिता अभिताभ बच्चन की फिल्म के सेट से उन्हें बाहर कर दिया गया था। याद दिला दें कि अभिषेक ने साल 2001 में गोल्डी बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'बस इतना सा ख्वाब है' में नजर आए थे। वहीं गोल्डी और अभिषेक बचपन के दोस्त हैं।
अभिषेक ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर साझा करते हुए अपने और गोल्डी बहल के बारे में किस्सा साझा करते हुए लिखा, 'साल 2001, बस इतना सा ख्वाब है। दो बचपन के दोस्त जो हमेशा से साथ फिल्म बनाना चाहते थे। तब से जब उन्हें पिता की फिल्म के सेट से सामान तोड़ने के लिए बाहर निकाला गया था। क्योंकि पांच और छह साल के हम दोनों सेट पर रखी नकली तलवार देखकर बहुत उत्साहित हो गए थे। वो फिल्म पुकार थी जिसका निर्देशन गोल्डी बहल के पिता रमेश बहल कर रहे थे और मुख्य भूमिका में मेरे पिता अमिताभ बच्चन थे।'
अभिषेक ने आगे लिखा है, 'गोवा में क्लाइमैक्स सीन के दौरान हमने तलवार उठा ली और खेलने लगे। मगर खेलते हुए वो टूट गई। हमें तुरंत क्रू के होटल में वापस भेजा गया था। इसके 19 साल बाद हमने साथ में अपनी पहली फिल्म बनाई।'
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
बता दें कि बड़े परदे पर अभिषेक बच्चन आखिरी बार वर्ष 2018 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में नजर आए थे। अब उनकी तीन फिल्में आगे लाइन में लगी हुई हैं जिसमें से अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई और अब इसके ओटीटी पर रिलीज होने की बात चल रही है। इसके अलावा 'द बिग बुल' और 'बॉब बिस्वास' भी आने वाले समय में रिलीज होंगी।
2020 से ऐसी उम्मीदें लगाकर बैठी थीं सारा अली खान, एक झटके में टूट गया सपना