फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 से ऐसी उम्मीदें लगाकर बैठी थीं सारा अली खान, एक झटके में टूट गया सपना

Sun, 14 Jun 2020 12:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 14 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan posted 2020 expectations vs reality post with throwback pictures of kedarnath
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 में लगता है जैसे प्रकृति इंसान को बिलकुल बख्शने के मूड में नहीं है। कोरोना वायरस जैसी महामारी से वैसे ही इन दिनों हम लड़ रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही बीच- बीच में प्रकृति भूकंप और तूफान जैसे थपेड़े देकर संभलने का मौका नहीं दे रही। अब किसे पता था कि साल 2020 हम पर इतना भारी पड़ेगा। लोगों ने इस साल के लिए क्या-क्या तैयारियां करके रखी होंगी, लेकिन ये सब तहस-नहस हो गईं। हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान ने इस पर एक सटीक पोस्ट साझा किया है।

sara ali khan posted 2020 expectations vs reality post with throwback pictures of kedarnath
सारा अली खान - फोटो : Social Media

सारा अली खान वैसे भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने वीडियोज और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन उनके ताजा पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींचा है। एक्सपेक्टेशन (उम्मीद) और रियलिटी (सच्चाई) वाली एक पोस्ट साझा कर सारा ने बताया कि 2020 ने  क्या हाल कर दिया है।

sara ali khan posted 2020 expectations vs reality post with throwback pictures of kedarnath
सारा अली खान - फोटो : Social Media

सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साल 2018 में आई अपनी फिल्म केदारनाथ के सेट से तीन थ्रो बैक तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में सारा पहाड़ों में बैठी हुई नजर आ रही हैं और काफी खुश लग रही हैं। इस तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया है एक्सपेक्टेशन (उम्मीद)। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan posted 2020 expectations vs reality post with throwback pictures of kedarnath
सारा अली खान - फोटो : Social Media

दूसरी तस्वीर में सारा ठंड से कपकपती नजर आ रही हैं और एक शख्स उनके बाल बाल बना रहा है। इसे उन्होंने कैप्शन दिया है रियल्टी (सच्चाई)। और तीसरी तस्वीर में सारा चोटिल नजर आ रही हैं उनके चेहरे और शरीर पर मेकअप किया हुआ। इसे सारा ने कैप्शन दिया है रियलिटी इन 2020 (2020 में सच्चाई)।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Expectation 🧚🏻♀️💁🏻♀️ Reality 🤷♀️😈 Reality in 2020 👾🦹🏻♀️🙅🏻♀️ #flashbackfriday #kedarnath

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

विज्ञापन
sara ali khan posted 2020 expectations vs reality post with throwback pictures of kedarnath
इब्राहिम और सारा अली खान - फोटो : Social Media

सारा की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे जिंदगी की सच्चाई बता रहा है तो कोई इसे 2020 का कहर बोल रहा है। इससे पहले सारा की एक और तस्वीर अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ वायरल हुई थी जिसमें दोनों योगा करते हुए नजर आ रहे थे।

बाइस्कोप: शाहरुख की इस हरकत को अब तक माफ नहीं किया ऐश्वर्या ने, सलमान की गलती की बेवजह भुगती सजा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed