फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: क्रिकेटरों के साथ शादी रचा चुकी हैं ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, यहां देखें नाम

Wed, 08 Sep 2021 07:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 08 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress who marries with these cricket players
इन खिलाडियों के साथ सात फेरे ले चुकी हैं एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना रहा है। भारत में लोगों को दो चीजों से बेहद प्यार है- पहला क्रिकेट और दूसरा बॉलीवुड। ऐसे में बॉलीवुड और क्रिकेटरों की जोड़ियों को लोग काफी पसंद करते हैं। यूं तो खिलाड़ियों के साथ कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों का नाम जुड़ चुका है, लेकिन इनमें से कुछ ऐसी भी हैं, जो अपने मुकाम तक पहुंचने में सफल रहीं। बीते कुछ सालों में फिल्म जगत की कई हसीनाओं ने भारतीय क्रिकेटरों को अपना जीवनसाथी चुना है। आइए जानते हैं बॉलीवुड और क्रिकेटरों की ऐसी ही सुपरहिट जोड़ियों के बारे में-  

 शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी 

क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड एक्ट्रेस की जोड़ियों में पहला नाम मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर आता है। पटौदी के नवाब रहे मंसूर अली खान टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं। अपने जमाने की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा शर्मिला टैगोर से साल 1969 में नवाब पटौदी से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं- सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान।

bollywood actress who marries with these cricket players
रीना रॉय और मजहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

रीना रॉय और मजहर खान

करीब तीन 3 साल तक रिलेशन में रहने के बाद भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मजहर खान से साल 1983 में शादी कर ली थी। इस शादी से दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम सनम है। हालांकि, यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी और दोनों ने बाद में तलाक ले लिया।

bollywood actress who marries with these cricket players
संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन

अभिनेत्री संगीता बिजलानी से साल 1996 में भारतीय टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी रचाई थी। अजहरुद्दीन पनी क्रिकेट और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर काफी चर्चा में रहते थे। हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चली और दोनों 2010 में अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress who marries with these cricket players
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए थे। यह जोड़ी लोगों को बेहद पसंद है और लोगों ने इस कपल को विरुष्का नाम भी दिया है। यह कपल इसी साल एक बेटी के माता-पिता बने हैं। 

विज्ञापन
bollywood actress who marries with these cricket players
सागरिका घाटगे और जहीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सागरिका घाटगे और जहीर खान

मराठी फिल्मों की अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान से साल 2017 में शादी कर ली थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। साल 2015 में पहली मुलाकात के बाद ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed