फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे से शुरू किया था अपना करियर, अब इंडस्ट्री पर करती हैं राज

Tue, 03 Jan 2023 05:31 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 05:31 PM IST
सार

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की। इनमें विद्या बालन, यामी गौतम, मृणाल ठाकुर और प्राची देसाई शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Actress who Started career From Televsion Vidya balan Mrunal Thakur Yami Gautam Prachi desai Disprj
Bollywood Actress - फोटो : social media

किसी भी कलाकार के लिए अभिनय करना आसान नहीं होता है। फिल्म हो या फिर टेलीविजन में नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। किसी के लिए अभिनेत्री बनना जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं। अभिनेत्रियों के लिए सुंदर होने के साथ साथ एक्टिंग में बेहतर होना भी बेहद जरूरी है। अच्छे अभिनय के कारण किसी भी अभिनेत्री का करियर लंबे समय तक चलता है। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। इसके बाद बॉलीवुड में अपना करियर बनाया। इस लिस्ट में विद्या बालन, यामी गौतम, प्राची देसाई और मृणाल ठाकुर आदि अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

Bollywood Actress who Started career From Televsion Vidya balan Mrunal Thakur Yami Gautam Prachi desai Disprj
विद्या बालन - फोटो : social media

विद्या बालन 
विद्या बालन बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड में खूब नाम कमाया, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक के लोकप्रिय शो हम पांच से की है। इसमें भी उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियोज और कमर्शियल विज्ञापन से की थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में बंगाली फिल्म भालो थेको से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद साल 2005 में विद्या ने परिणीता फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। जिसके लिए अभिनेत्री को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया था। 

ये भी पढ़े-Tunisha Sharma: क्या मां ने डाला तुनिशा पर चंडीगढ़ जाने का दबाव, शीजान के घरवालों ने गिनाए बेगुनाही के सबूत

Bollywood Actress who Started career From Televsion Vidya balan Mrunal Thakur Yami Gautam Prachi desai Disprj
यामी गौतम - फोटो : social media

यामी गौतम
यामी गौतम बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है। यामी गौतम ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत विक्की डोनर फिल्म से की थी। इससे पहले यामी ने टीवी सीरियल चांद के पार चलो, ये प्यार न होगा कम जैसे सीरियल में काम किया है। इसके साथ ही यामी ने कई फिल्मों में काम किया है।  यामी ने 'बदलापुर', 'काबिल', उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'बाला' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, उन्होंने 4 जून को फिल्म मेकर आदित्य धर से शादी की थी। यामी कुछ वक्त पहले फिल्म भूत पुलिस में दिखाई दी थी।  

यह भी पढ़ें- Vijay-Rashmika: क्या रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना! वेकेशन की इन तस्वीरों से मिले संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress who Started career From Televsion Vidya balan Mrunal Thakur Yami Gautam Prachi desai Disprj
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर ने टीवी की दुनिया में कुमकुम भाग्य से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद मृणाल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत लव सोनिया फिल्म से की। इसके बाद अभिनेत्री ऋतिक रोशन के साथ सुपर 30 में नजर आई और इसके बाद जॉन अब्राहम के साथ एक्शन फिल्म बटला हाउस में देखी गई। वहीं, हाल ही में रिलीज सीमा रामम फिल्म में अभिनेत्री के अभिनय की खूब प्रशंसा की गई। साथ ही फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। 

यह भी पढ़ें- Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर का फैंस को नए साल पर तोहफा, 'नानी 30' का फर्स्ट लुक जारी

विज्ञापन
Bollywood Actress who Started career From Televsion Vidya balan Mrunal Thakur Yami Gautam Prachi desai Disprj
प्राची देसाई - फोटो : social media

प्राची देसाई
प्राची देसाई इन दिनों बॉलीवुड से दूर हैं। वह अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने टेलीविजन सीरियल कसम से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने फिल्म रॉक ऑन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आए। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में चुनिंदा फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’,बोल बच्चन, पुलिसगिरी, अजहर, आई, मी और मैं में नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed