सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना वायरस से बचाव पर यामी गौतम का वीडियो वायरल, कहा- 'इस जंग में साथ मिलकर लड़ना है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 05 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Yami Gautam Viral Video on coronavirus covid 19 outbreak
यामी गौतम - फोटो : amar ujala

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। देश में अभी तक 3374 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सरकार के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी सभी को घर में ही रहने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री यामी गौतम का वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Trending Videos
Bollywood Actress Yami Gautam Viral Video on coronavirus covid 19 outbreak
yami gautam - फोटो : instagram

दरअसल यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में यामी गौतम कहती हैं कि, 'मैं अपने देश के सभी भाईयों और बहनों से निवेदन करती हूं कि वे अपने घर में रहें, साफ रहें, सामाजिक दूरी रखें और भय मुक्त माहौल बनाकर रखें। यदि आपके घर में कोई पार्सल, कोई वस्तु, कोई चीज आती हैं, फौरन अपने हाथ धोएं और उसे भी पहले धोएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Yami Gautam Viral Video on coronavirus covid 19 outbreak
yami gautam - फोटो : instagram

वीडियो में यामी आगे कहती हैं, 'यदि किसी कारणवश आपको घर से बाहर निकलना ही पड़ता है, तो अपना नाक और मुंह ढकें और हाथ में एल्कोहॉल बेस्ड हैंड सैनीटाइजर का इस्तेमाल करें और बार-बार उससे अपने हाथ साफ करें। यदि आपको खुद में या आसपास किसी और में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई देते हैं या महसूस होते हैं, कृप्या करके टेस्ट कराएं और दूसरों को भी यही सलाह दें।'

View this post on Instagram

#indiafightscorona #stayhome #staysafe🙏🏻🇮🇳

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

Bollywood Actress Yami Gautam Viral Video on coronavirus covid 19 outbreak
yami gautam - फोटो : instagram

इसके बाद वीडियो के अंत में यामी कहती हैं, 'आइए हम सब मिलकर कोरोनावायरस की इस चुनौती का डटकर सामना करें, हमें कोरोना के खिलाफ इस जंग में साथ मिलकर लड़ना है।' बता दें कि यामी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये वीडियो करीब साढ़े छह लाख बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Bollywood Actress Yami Gautam Viral Video on coronavirus covid 19 outbreak
bala - फोटो : amar ujala, mumbai

इस वीडियो के अलावा बात यामी गौतम के फिल्मी करियर की करें तो कई हिट बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। यामी की हिट लिस्ट में बाला, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, विकी डोनर, और काबिल जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वहीं यामी साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। याद दिला दें कि हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ बाला में यामी को काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed