फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vamps Of Bollywood: ये हैं बॉलीवुड की सबसे जालिम सास, इनकी एक्टिंग की आज तक दी जाती है मिसाल

Fri, 11 Mar 2022 01:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 11 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
bollywood actresses are female villians in movies
बॉलीवुड की विलेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में जितना रोल एक हीरो या हिरोइन का है उतना ही दमदार रोल किसी विलेन का भी होता है। सोचिए कि अगर 60, 70 और 80 के दशक की फिल्मों में विलेन न होते तो फिल्में कितनी बोरिंग हो जातीं। दरअसल नायक-नायिकाओं की अच्छी खासी स्टोरी में ट्विस्ट तो खलनायक को ही लाना पड़ता है। उस दौर की फिल्मों में बिंदु, अरुणा ईरानी और ललिता पवार जैसी अभिनेत्रियां विलेन के दमदार किरदार निभाती थीं। तो ऐसा नहीं है कि विलेन के रोल में सिर्फ अभिनेताओं ने ही दर्शकों के दिलों पर राज किया है, बल्कि अभिनेत्रियां भी इस मामले में कम नहीं है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन सास के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विलेन बनकर पर्दे पर अपनी बहुओं को खूब डराया है।

bollywood actresses are female villians in movies
नादिरा - फोटो : सोशल मीडिया

नादिरा

नादिरा ने अपने जमाने की कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह श्री 420 और पाकीजा जैसी फिल्मों में विलेन के किरदार निभा चुकी हैं। सिल्वर  स्क्रीन पर नादिरा का अभिनय इतना दमदार था कि लोग उन्हें सच में विलेन समझने लगे थे। होठों के दाहिनी तरफ तिल और बड़ी-बड़ी आंखें नादिरा के विलेन लुक को और भी शानदार बनाते थे।

bollywood actresses are female villians in movies
ललिता पवार - फोटो : Social Media

ललिता पवार

बीते जमाने की अभिनेत्री ललिता पवार को आखिर कौन नहीं जानता। वही ललिता पवार जिन्होंने रामायण में मंथरा का रोल किया था। ललिता ने 1928 में फिल्म राजा हरिश्चंद्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। करीब 1987 तक हिंदी फिल्मों में सक्रिय रहीं ललिता ने खूब दमदार विलेन के रोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actresses are female villians in movies
रोहिणी हट्टागंड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहिणी हट्टागंड़ी

रोहिणी ने फिल्म अग्निपथ में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। साथ ही उन्होंने फिल्म महात्मा गांधी में गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा का रोल भी किया था। इसके बाद उन्होंने जितने भी निगेटिव रोल किए सभी में खूब सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन
bollywood actresses are female villians in movies
बिंदु - फोटो : सोशल मीडिया

बिंदु

बिंदु अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। 1970 से 1980 तक उन्होंने खूब विलेन के रोल किए। कभी जालिम सास तो कभी ननद बनकर अपनी भाभी या बहू को खूब तड़पाती थीं। उन्होंने कई फिल्मों में कैबरे डांसर का भी रोल किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed