{"_id":"5ee46cb583fdcb419d4aa11a","slug":"bollywood-actresses-like-meena-kumari-smita-patil-who-died-at-a-young-age","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"40 भी पार नहीं कर पाईं ये अभिनेत्रियां, कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा, दिव्या भारती की मौत तो आज भी अनसुलझी पहेली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
40 भी पार नहीं कर पाईं ये अभिनेत्रियां, कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा, दिव्या भारती की मौत तो आज भी अनसुलझी पहेली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्रियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं रहीं हैं जिन्होंने कम समय में ही अपने अभिनय के बलबूते लोगों के दिलों में जगह बनाई। लेकिन इनकी जिंदगी ने इन्हें कम समय दिया। किसी की मौत का कारण डिप्रेशन रहा तो किसी की मौत का कारण कुछ और....चलिए बात करते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी जिंदगी का सफर अचानक से थम गया।
2 of 6
स्मिता पाटिल
- फोटो : social media
स्मिता पाटिल का फिल्मी सफर सिर्फ 10 साल का रहा, पर काम ऐसा कि आज भी वो चर्चा में रहता है। अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वालीं स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था। प्रतीक के जन्म के कुछ दिनों बाद 31 साल की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया। एक समय स्मिता पाटिल का बॉलीवुड में बोलबाला था पर जब उनकी असमय मौत हुई तो सिनेमाई दुनिया को पसंद करते वाले भी सन्न रह गए।
3 of 6
दिव्या भारती
दिव्या भारती सिर्फ 19 साल की थीं जब मुंबई में उनकी मृत्यु पांच मंज़िला इमारत से गिरने की वजह से हुई। आज तक उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। दिव्या ने मौत को गले लगाने से पहले शोला और शबनम, दीवाना, विश्वात्मा जैसी हिट फिल्में दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिल्क स्मिता
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता था। दक्षिण भारतीय सिनेमा में 1970 के दशक के आखिर से 1990 के शुरू तक सिल्क स्मिता का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोलता था। सिल्क 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह अपने चेन्नई के घर में मृत मिलीं। उनकी मौत का कारण अभी तक रहस्य ही बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
मधुबाला
- फोटो : Vintage Bollywood
दिल की बीमारी के कारण महान अदाकारा मधुबाला की मृत्यु सिर्फ 36 साल की उम्र में ही हो गई। मधुबाला के दिल में एक छोटा सा छेद था और उस वक्त ये बीमारी लाइलाज थी। एक जमाने में खूबसूरती की मिसाल मानी जाने वालीं मधुबाला की आखिरी वक्त में ऐसी हालत हो गई थी कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।