फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actresses: सबसे ज्यादा टैक्स भरती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Sat, 22 Jul 2023 03:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Jul 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Pay The Highest Tax Deepika Padukone Alia Bhatt Katrina Kaif
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां फिल्मों से अच्छी कमाई करती हैं। उनकी लोकप्रियता की वजह से उन्हें बड़े-बड़े विज्ञापन भी मिलते हैं, जिससे उनकी तगड़ी आमदनी होती है। ज्यादा कमाई की वजह से इन एक्ट्रेस को करोड़ों में टैक्स भी भरना होता है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे अधिक आयकर भरती हैं। 


Mouni Roy Hospitalized: मौनी रॉय की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, पति के लिए एक्ट्रेस ने लिखी यह बात

Bollywood Actresses Pay The Highest Tax Deepika Padukone Alia Bhatt Katrina Kaif
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। लाखों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर में अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका टैक्स भरने के मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने साल 2019 में केवल विज्ञापनों से 48 करोड़ की कमाई की थी। उसी साल उन्होंने 12 करोड़ का इनकम टैक्स भरा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह तभी से हर साल 10 करोड़ के आस पास टैक्स भरती हैं। 

Bollywood Actresses Pay The Highest Tax Deepika Padukone Alia Bhatt Katrina Kaif
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं। आलिया ने अपनी अदाकारी से कम समय में खास मुकाम हासिल कर लिया है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंताजर रहता है। आलिया भी फिल्मों और विज्ञापनों से अच्छी कमाई करती हैं, जिसकी वजह से उन्हें टैक्स के रूप में एक मोटी रकम अदा करनी पड़ती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया पांच से छह करोड़ रुपये का आयकर भरती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Pay The Highest Tax Deepika Padukone Alia Bhatt Katrina Kaif
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। विक्की कौशल से शादी के बाद कटरीना फिल्मों में कम नजर आ रही हैं। हालांकि, उनकी फिल्म टाइगर  3 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कटरीना भी हर साल अच्छी कमाई करती हैं, जिसकी वजह से उन्हें सालाना टैक्स भी अच्छा खासा भरना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त वर्ष 2013-14 में वह सबसे अधिक टैक्स भरने वाली एक्ट्रेस में से एक थीँ। उस समय उन्होंने पांच करोड़ का टैक्स भरा था।
Bhojpuri Celebs: मनोज तिवारी से लेकर पवन सिंह तक, दो बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं ये भोजपुरी सुपरस्टार्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed