फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Leela Bhansali: भंसाली ने इस फिल्म के लिए SRK को कहा 'नो'? केआरके का चौंकाने वाला दावा

Sat, 22 Jul 2023 02:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 22 Jul 2023 02:33 PM IST
विज्ञापन
is sanjay leela bhansali rejected shahrukh khan proposal to cast him in baiju bawra krk claims
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय लीला भंसाली सबसे बड़े भारतीय निर्देशकों में से एक हैं। वह एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी फिल्म को पूरा करने के लिए अच्छा खासा समय लेते हैं। सभी बॉलीवुड सितारे उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं। शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के बीच भी फिल्म के साथ-साथ गहरे संबंध हैं। फैंस दोनों को एकसाथ काम करते हुए देखना चाह रहे हैं। लेकिन केआरके के दावे के अनुसार ऐसा मुमकिन नहीं लग रहा है। 

is sanjay leela bhansali rejected shahrukh khan proposal to cast him in baiju bawra krk claims
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल संजय लीला भंसाली की बतौर निर्देशक अब तक की  आखिरी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रही है, जिसमें आलिया भट्ट ने अभिनय किया था। कोविड के बावजूद, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की। उसके बाद, निर्देशक ने अभी तक अपने अगले निश्चित बिग स्क्रीन प्रोजेक्ट के बारे में निर्णय नहीं लिया है, लेकिन ऐसी अफवाहें हैं कि संजय लीला भंसाली बहुचर्चित बैजू बावरा जल्द लेकर आएंगे।


इसे भी पढ़ें- Gadar 2: 'हिंदुस्तान का शेर आ रहा है', 'गदर 2' का मोशन पोस्टर देख फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में बढ़ी बेताबी
 
is sanjay leela bhansali rejected shahrukh khan proposal to cast him in baiju bawra krk claims
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कथित तौर पर बैजू बावरा में शामिल होंगे। लेकिन अब केआरके ने चौंकाने वाला दावा किया है। केआरके का कहना है कि फिल्म के लिए रणवीर को फाइनल करने से पहले संजय लीला भंसाली रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन देखेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि शाहरुख खान ने भंसाली से उन्हें फिल्म में लेने के लिए कहा था, लेकिन भंसाली ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
is sanjay leela bhansali rejected shahrukh khan proposal to cast him in baiju bawra krk claims
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

इस संबंध में केआरके ने आगे कहा, 'मास्टर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पिछले 6 महीने से अपनी अगली फिल्म बैजूबावरा की कास्टिंग करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह किसी को फाइनल नहीं कर पा रहे हैं। शाहरुख ने भंसाली से उनके साथ फिल्म करने के लिए कहा, लेकिन भंसाली को इस फिल्म में शाहरुख को कास्ट करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। एसएलबी रितिक या आमिर खान को कास्ट कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed