बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में उत्सुक्ता और बढ़ गई है। जारी किए गए इस मोशन पोस्टर में सनी देओल और एक्टर उत्कर्ष शर्मा शानदार लुक में नजर आ रहे हैं।
Gadar 2: 'हिंदुस्तान का शेर आ रहा है', 'गदर 2' का मोशन पोस्टर देख फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में बढ़ी बेताबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी स्टूडियोज ने 21 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर 'गदर 2' का दमदार मोशन पोस्टर साझा किया था। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अपने देश और परिवार की रक्षा के लिए, हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है तारा सिंह! #गदर2 आ रही है। इस स्वतंत्रता दिवस! सिनेमाघरों में 11 अगस्त को देखें।" शेयर किए गए इस पोस्टर में तारा सिंह और उनके बेटे चरणजीत यानी अभिनेता उत्कर्ष शर्मा को गोलियों से बचते हुए और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर भागते हुए दिखाया गया है।
मोशन पोस्टर देखने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही एक टिप्पणी में लिखा था, "पिछले हिंदुस्तान जिंदाबाद में रोंगटे खड़े हो गए।" एक अन्य ने लिखा, “हिंदुस्तान का शेर आ रहा है।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "इतिहास फिर से दोहराया जाएगा।"
बता दें कि अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म साल 2001 में आई हिट 'गदर' का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा एक बार फिर तारा सिंह, सकीना और चरणजीत की भूमिका में नजर आएंगे।
Karan Johar: वर्षों बाद करण जौहर को 'कुछ कुछ होता है' में नजर आईं खामियां, बोले- नहीं चाहता कि कोई लड़का...
फिल्म के पहले पार्ट यानी 'गदर: एक प्रेम कथा' में तारा सिंह ने अपनी पत्नी सकीना को वापस लाने के लिए भारत-पाकिस्तान की सीमा पार की थी। वहीं, फिल्म के सीक्वल में वह अपने बेटे चरणजीत को बचाने के लिए एक बार फिर सरहद पार करते नजर आने वाले हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Gadar 2: 'गदर 2' का नया मोशन पोस्टर रिलीज, दमदार लुक में नजर आए सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा