{"_id":"67d1ef632879a188900120a2","slug":"bollywood-actresses-roles-in-south-movies-jatadhara-sonakshi-sinha-kiara-advani-deepika-janhvi-kapoor-mrunal-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actresses: साउथ फिल्मों में अनोखे अवतार में नजर आईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, देखिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Actresses: साउथ फिल्मों में अनोखे अवतार में नजर आईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, देखिए पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:45 PM IST
सार
Bollywood Actresses In South Movies: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अब साउथ की फिल्मों में लगातार नजर आ रही हैं। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां राम चरण, जूनियर एनटीआर और प्राभास जैसे साउथ के सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। वहीं इस लिस्ट में अब सोनाक्षी सिन्हा की भी एंट्री हो गई है। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...
बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपना रुख अब साउथ फिल्मों की ओर कर लिया है। दीपिका पादुकोण से लेकर जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी ने भी साउथ की फिल्मों में अभिनय किया है। अब इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम शामिल हो गया है। सोनाक्षी साउथ की फिल्म जटाधरा में नजर आएंगी। आइए जानते हैं सोनाक्षी के अलावा किन अभिनेत्रियों ने की है कौन सी साउथ फिल्में।
2 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी - गेम चेंजर
कियारा आडवाणी ने राम चरण के साथ फिल्म "गेम चेंजर" में काम किया। यह एक एक्शन और राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जिसे शंकर ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई। इसमें कियारा और राम चरण के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या और श्रीकांत जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई हैं।
3 of 6
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @mrunalthakur
मृणाल ठाकुर - कई फिल्में
मृणाल ठाकुर साउथ की कई फिल्मों में दिख चुकी हैं, जैसे "सीता रामम", "हाय नन्ना" और "कल्कि 2898 एडी"। अब वह "डकैत" नाम की फिल्म में काम करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुराग कश्यप भी होंगे, जो एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। यह अनुराग कश्यप की पहली तेलुगु फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आज जापान में रिलीज होगी फिल्म कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
दीपिका पादुकोण - कल्कि 2898 एडी
दीपिका पादुकोण ने "कल्कि 2898 एडी" में प्रभास, मृणाल ठाकुर और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्म की सफलता के बाद इसके दूसरे भाग "कल्कि 2" की भी घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
आरसी 16
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर - देवरा और आरसी 16
जान्हवी कपूर ने जूनियर एनटीआर के साथ "देवरा पार्ट 1" में काम किया। इस फिल्म का दूसरा भाग भी आएगा। इसके अलावा वह राम चरण के साथ "आरसी 16" में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।