फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

King: दीपिका पादुकोण या करीना कपूर? 'किंग' में शाहरुख खान के साथ कौन सी अभिनेत्री आएंगी नजर

Thu, 13 Mar 2025 10:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 13 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

King: फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में दीपिका पादुकोण या करीना कपूर में से कौन होंगी, यह सवाल चर्चा का विषय बन गया है। 

विज्ञापन
King Movie Update Will It Be Deepika Padukone or Kareena Kapoor in Lead Role For Shah Rukh Khan Film
शाह रुख खान, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'डंकी' के बाद से शाहरुख की कोई भी फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं आई है। इस बीच उनकी फिल्म 'किंग' से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक जानकारी सामने आई हैं, जिसे जानकर फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ जाएगा। 


Geeta Basra: क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं गीता बसरा, एक्ट्रेस बनने पर यूं बनीं हरभजन के दिल की रानी

King Movie Update Will It Be Deepika Padukone or Kareena Kapoor in Lead Role For Shah Rukh Khan Film
करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन सी अभिनेत्री आएंगी 'किंग' में नजर?

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण या करीना कपूर में से कोई एक नजर आ सकती हैं। खबर है कि मेकर्स इन दोनों में से किसी एक को विशिष्ट भूमिका निभाने के लिए चुन सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Sooryavansham: सौंदर्या की मौत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, उनके पति ने कहा, ‘मोहन बाबू सर ने मेरी पत्नी से….’ 

King Movie Update Will It Be Deepika Padukone or Kareena Kapoor in Lead Role For Shah Rukh Khan Film
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
शाहरुख के साथ इन फिल्मों में दिखीं दीपिका

शाहरुख के साथ दीपिका और करीना दोनों पहले भी काम कर चुकी हैं। दीपिका ने 2007 में 'ओम शांति ओम' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, जिसमें शाहरुख उनके हीरो थे। इसके बाद दोनों 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पठान', और 'जवान', जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
King Movie Update Will It Be Deepika Padukone or Kareena Kapoor in Lead Role For Shah Rukh Khan Film
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना के साथ भी खूब जमी जोड़ी

वहीं, करीना ने शाहरुख के साथ 'कभी खुशी कभी गम', अशोका, 'डॉन' और 'रा.वन' जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया। 'किंग' में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी लीड रोल में दिखेंगी। फिल्म में 'मुंज्या' फेम अभय वर्मा भी अहम किरदार निभाएंगे। 

विज्ञापन
King Movie Update Will It Be Deepika Padukone or Kareena Kapoor in Lead Role For Shah Rukh Khan Film
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को लेकर किंग खान का दिलचस्प दावा

हाल ही में लोकर्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख ने 'किंग' के बारे में बात करते हुए कंफर्म किया था कि वह इस फिल्म में काम करने जा रहे हैं। वहीं, अबू धाबी में एक इवेंट के दौरान शाहरुख ने इस फिल्म को लेकर कुछ और अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था, "मैं कुछ महीनों तक इसकी शूटिंग करूंगा। मेरे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बहुत सख्त हैं। उन्होंने 'पठान' भी बनाई थी। उन्होंने मुझे कुछ भी बताने से मना किया है। मैं ज्यादा नहीं कह सकता, लेकिन इतना वादा है कि फिल्म देखकर आपको खूब आएगा।"  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed