सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

John Abraham: जब 'जुरासिक पार्क' के निर्देशक ने की जॉन अब्राहम की जमकर तारीफ, अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 13 Mar 2025 09:57 AM IST
सार

John Abraham: 'जुरासिक पार्क' के निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने जॉन अब्राहम की फिल्म वॉटर में उनकी अदाकारी की तारीफ की थी। जॉन ने हाल ही में यह दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन
When The Diplomat Actor John Abraham Praised by Jurassic Park Director Steven Spielberg for Water
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद वह बॉलीवुड में आए, लेकिन 20 साल से ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में रहने के बावजूद उनकी एक्टिंग की अक्सर आलोचना होती रही। हालांकि, हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने जॉन की एक फिल्म देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ की थी। इस बात का खुलासा खुद जॉन ने हाल ही में किया है।


Lilo and Stitch Trailer: 'लिलो एंड स्टिच' का शानदार ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे जमकर तारीफ

Trending Videos
When The Diplomat Actor John Abraham Praised by Jurassic Park Director Steven Spielberg for Water
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉन अब्राहम ने साझा किया अनुभव

बुकमायशो के यूट्यूब चैनल पर जॉन ने हाल ही में 2006 के ऑस्कर समारोह का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि 'वॉटर' में वह लीड रोल में थे। उनके साथ लीजा रे, सीमा बिस्वास और वहीदा रहमान जैसे सितारे भी थे। यह फिल्म बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी। भले ही फिल्म को ऑस्कर न मिला, लेकिन फिर भी उनके लिए वे पल खास रहे।
Nimrat Kaur Birthday: विदेशी प्रोजेक्ट्स से धमाल, 'द लंचबॉक्स' ने निमरत कौर को बनाया स्टार 

विज्ञापन
विज्ञापन
When The Diplomat Actor John Abraham Praised by Jurassic Park Director Steven Spielberg for Water
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब विदेश में मिली जॉन को तारीफें

जॉन ने कहा, "ऑस्कर में मुझे स्टीवन स्पीलबर्ग से मिलने का मौका मिला। उन्हें 'वॉटर' में मेरा काम बहुत पसंद आया, लेकिन यहां भारत में इस फिल्म पर  किसी ने बात नहीं की।" उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस चार्लीज थेरॉन से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। चार्लीज ने जॉन से कहा, "मुझे आपका काम अच्छा लगा।" 

When The Diplomat Actor John Abraham Praised by Jurassic Park Director Steven Spielberg for Water
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में पहले नजर आने वाले थे अक्षय कुमार

'वॉटर' फिल्म की बनने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। पहले इसमें शबाना आजमी, नंदिता दास और अक्षय कुमार को कास्ट किया गया था। फिल्म की शूटिंग वाराणसी में होनी थी, लेकिन दीपा मेहता की पिछली फिल्म 'फायर' को लेकर विवाद के चलते 'वॉटर' की शूटिंग रोक दी गई। विरोध इतना बढ़ा कि प्रोजेक्ट बंद करना पड़ा। कई साल के बाद दीपा ने इसे फिर शुरू किया। इस बार नई कास्ट के साथ फिल्म श्रीलंका में शूट हुई।

विज्ञापन
When The Diplomat Actor John Abraham Praised by Jurassic Park Director Steven Spielberg for Water
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'द डिप्लोमैट' में दिखेंगे जॉन अब्राहम

वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म 'द डिप्लोमैट' में नजर आने वाले हैं। शिवम नायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed