इन दिनों शदियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में कई बॉलीवुड सितारों की शादी हुई है तो कई सितारों की शादी होने वाली है। बॉलीवुड सेलेब्स की शादी की जब भी बात होती है सबसे पहले जिक्र किया जाता है उनकी उम्र का। दरअसल बॉलीवुड सितारे खासकर अभिनेत्रियां अपने करियर के लिए इतनी चिंतित रहती हैं कि वो जल्दी शादी के बंधन में बंधना नहीं चाहती हैं। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से उनका करियर खत्म हो जाएगा। जिसके चलते वो जल्दी शादी के बंधन में नहीं बंधती हैं। ऐसे में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो लगभग 40 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधी। ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में इस पैकेज में हम आपको बताने जा रहे हैं।
इन अभिनेत्रियों ने बताया शादी की नहीं होती कोई उम्र, किसी ने 40 तो किसी ने 60 साल में लिए सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीषा कोइराला
बॉलीवु अभिनेत्री मनीषा कोईराला 40 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से साल 2010 में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दो साल बाद यानी साल 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया था।
उर्मिला मातोंडकर
'रंगीला', 'जुदाई' जैसी फिल्में बॉलीवुड को देने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में शादी की थी। उर्मिला ने बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी की। उर्मिला की शादी भी गुपचुप तरीके से हुई थी। इनकी शादी के बाद आई तस्वीरों से पता चला कि उर्मिला शादी के बंदन में बंध चुकी हैं।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को शादी की थी। जिस समय प्रीति ने शादी की थी उस समय उनकी उम्र 41 साल थी। प्रीति ने जीन गुडइनफ से काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी। 'कल हो ना हो', 'वीर जारा' जैसी सुपरहिट फिल्मों देने वाली प्रीति ने लंबे समय तक बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट किया। जिसके बाद दोनों के बीच कुछ अनबन हुई और प्रीति ने जीन से शादी कर ली।
नीना गुप्ता
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' से चर्चाओं में आई एक्ट्रेस नीना गुप्ता का जीवन हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है। नीना ने 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। हालांकि नीना ने लंबे समय तक वंस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया।