सब्सक्राइब करें

Bollywood Actresses: इन अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर को बनाया हमसफर, लिस्ट में हैं कई खूबसूरत अदाकाराओं के नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Married to Cricketers Anushka Sharma Athiya Sharma Sagarika Ghatge Geeta basra
इन अभिनेत्रियों ने की क्रिकेटर से शादी - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर अभिनेत्रियों का नाम किसी एक्टर या बिजनेसमैन से जोड़ा जाता है। इनके अलावा क्रिकेट के खिलाड़ियों के साथ भी कई एक्ट्रेस का नाता रहा है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर अपना दिल हार कर उन्हें अपना हमसफर बना चुकी हैं। 


Jawan: 'जवान' की सक्सेस इवेंट में देर से पहुंचने के लिए शाहरुख ने फैंस से मांगी माफी, बोले- माफ तो कर दोगे ना?

Trending Videos
Bollywood Actresses Who Married to Cricketers Anushka Sharma Athiya Sharma Sagarika Ghatge Geeta basra
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी। इस फिल्म के बाद अनुष्का ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लंबे समय तक विराट कोहली को डेट करने के बाद अभिनेत्री ने इटली में साल 2017 में उनसे शादी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Married to Cricketers Anushka Sharma Athiya Sharma Sagarika Ghatge Geeta basra
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी अपने पिता की तरह ही अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं। अब तक कई फिल्मों में वह अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। अथिया ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी से शादी की है। लंबे समय तक केएल राहुल को डेट करने के बाद दोनों ने सात फेरे लेना का फैसला किया। इसके बाद 2023 में दोनों वैवाधिक बंधन में बंध गए।

Bollywood Actresses Who Married to Cricketers Anushka Sharma Athiya Sharma Sagarika Ghatge Geeta basra
जहीर खान, सागरिका घाटगे - फोटो : Social media
सागरिका घाटगे

सागरिका घाटगे भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। चक दे इंडिया में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। सागरिका ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से शादी की है। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Married to Cricketers Anushka Sharma Athiya Sharma Sagarika Ghatge Geeta basra
गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
गीता बसरा

अभिनेत्री गीता बसरा बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया है। टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को उन्होंने लंबे समय तक डेट किया। बाद में, दोनों ने हमेशा के लिए एक होने का फैसला कर लिया। शादी के बाद यह जोड़ा खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
Gufi Paintal: अभिनय में आने से पहले सेना में भर्ती थे गूफी पेंटल, 'महाभारत' में शकुनी के रोल से मिली थी पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed