फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन अभिनेत्रियों ने निभाया खुद से बड़ी उम्र के अभिनेताओं की मां का किरदार, 'बाहुबली' में अनुष्का बनी थीं प्रभास की मां

Sat, 07 Nov 2020 10:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 07 Nov 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Age Difference Between On Screen Mother and Son Nargis Rakhi Gulzar Reema Lagoo Shefali Shah Anushka Shetty
नरगिस, अनुष्का शेट्टी, शेफाली शाह - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड में कई अभिनेता अपनी उम्र से बड़ी या अपनी उम्र से छोटी उम्र के किरदारों को निभाते आए हैं। कई अभिनेता ऐसा कर अपने किरदार में जान फूंक देते हैं। ऐसा ही एक किरदार होता है अभिनेता या अभिनेत्री की मां का किरदार। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी रहीं जिन्हे बतौर हीरोइन सफलता न मिलने पर उन्होने मां का किरदार निभाना शुरू कर दिया और वे उसमें सफल भी हुईं। इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने अपनी उम्र या अपने से बड़े एक्टर्स की मां कॉा किरदार निभाया है।

Bollywood Age Difference Between On Screen Mother and Son Nargis Rakhi Gulzar Reema Lagoo Shefali Shah Anushka Shetty
मदर इंडिया

नरगिस
1957 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' आज भी हर किसी को पसंद आती है। इस फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की मां बनी थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त और नरगिस का जन्म 1929 में हुआ था यानी तीनों की उम्र में कोई फर्क नहीं था। फिर भी नरगिस ने 'मदर इंडिया' में दोनों की मां का किरदार निभाया जिसे खूब पसंद भी किया गया।

Bollywood Age Difference Between On Screen Mother and Son Nargis Rakhi Gulzar Reema Lagoo Shefali Shah Anushka Shetty
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राखी गुलजार
साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'शक्ति' में अभिनेत्री राखी ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था लेकिन आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन राखी से उम्र में 5 साल बड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Age Difference Between On Screen Mother and Son Nargis Rakhi Gulzar Reema Lagoo Shefali Shah Anushka Shetty
संजय दत्त, रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

रीमा लागू
फिल्मों में मां के किरदार को अलग ही पहचान देने वाली दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू ने भी अपनी से ज्यादा उम्र के अभिनेता की मां का किरदार निभाया था। रीमा ने 36 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर की मां का किरदार निभाया था जबकि ऋषि रीमा से 5 साल बड़े थे। इसके अलावा रीमा ने संजय दत्त की मां का किरदार भी निभाया है जबकि दोनों की उम्र में ज्यादा फर्क नहीं था।

विज्ञापन
Bollywood Age Difference Between On Screen Mother and Son Nargis Rakhi Gulzar Reema Lagoo Shefali Shah Anushka Shetty
Waqt film - फोटो : twitter

शेफाली शाह
अभिनेत्री शेफाली शाह ने फिल्म 'वक्त- द रेस अगेन्स्ट टाइम में' अक्षय कुमार की मां की भूमिका निभाई थी। अक्षय कुमार शेफाली शाह से 5 साल बड़े हैं। फिर भी उन्होंने अक्षय की मां का किरदार बखूबी निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed