वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में मुन्ना का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा इन दिनों दर्शकों की पसंद बने हुए हैं। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'आजा नच ले' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले दिव्येंदु लगातार एक से बढ़कर एक किरदार निभाते आए हैं। साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में उन्होंने लिक्विड का रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। दिव्येंदु कहते हैं कि रोल छोटा या बड़ा लेकिन वह अपने किरदार पर पूरी ऊर्जा लगा देते हैं।
'आजा नच ले' से दिव्येंदु शर्मा ने मारी थी सिनेमा में एंट्री, अब 'मुन्ना भैया' बन बटोर रहे शोहरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में दिव्येंदु शर्मा ने कहा कि जब कोई दिलचस्प किरदार निभाने की बारी आती है तो वह स्वार्थी बन जाते हैं। वह कहते हैं, 'एक कलाकार के रूप में, मैं बहुत स्वार्थी हूं। यदि किरदार अच्छा है, तो मैं इस पर गहराई से खोजबीन करता हूं।'
दिव्येंदु मानते हैं कि ओटीटी प्लेटफार्म्स ने कलाकारों को अपने किरदारों को गहराई से विकसित करने में सक्षम बनाया है। वह कहते हैं, 'आठ- नौ एपिसोड होते हैं और फिल्मों के विपरीत इसमें हर किरदार को उचित सम्मान मिलता है, जिसका वह हकदार होता है। फिल्म को ढाई से तीन घंटे में खत्म करना होता है जबकि ओटीटी पर किरदारों के बारे में ज्यादा बताया जाता है।'
दिव्येंदु ने जोर देकर कहा कि आजकल 'क्राइम' और 'बदला' पर बनी कहानियों को खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'नए युग के फिल्म निर्माता और लेखक कस्बों से आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में उन्होंने इन चीजों को अपने आसपास होते हुए देखा है और इसलिए वे इतनी गहराई और सच्चाई से इन्हें लिख पाते हैं।'
बता दें कि दिव्येंदु चश्मे बद्दूर, दिलवाली जामिल गर्लफ्रेंड, टॉयलेट एक प्रेम कथा, बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक तरफ मिर्जापुर के तीसरे सीजन की बात सामने आ रही है वहीं दूसरी तरफ अभिनेता ने अपनी अगली वेब सीरीज बिच्छू का खेल की तैयारियों में जुट गए हैं।
हैंडसम होने के बाद भी बॉलीवुड में नहीं चला इन एक्टर्स का सिक्का, बाद में मजबूरी में करने लगे साइड रोल