{"_id":"5fa69a618ebc3ec5f04319a8","slug":"these-handsome-actors-flop-in-bollywood-dino-morea-zayed-khan-fardeen-khan-vivek-oberoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैंडसम होने के बाद भी बॉलीवुड में नहीं चला इन एक्टर्स का सिक्का, बाद में मजबूरी में करने लगे साइड रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हैंडसम होने के बाद भी बॉलीवुड में नहीं चला इन एक्टर्स का सिक्का, बाद में मजबूरी में करने लगे साइड रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 07 Nov 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
डिनो मोरिया, फरदीन खान, जायद खान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में किसी भी कलाकार के सफल होने की गारंटी कोई नहीं ले सकता। फिर आप किसी फिल्मी हस्ती की औलाद हों, रिश्तेदार हों, कितने भी खूबसूरत दिखते हों या फिर आपके सिक्स पैक एब्स हों। अगर दर्शकों ने आपको खारिज कर दिया तो फिर कोई भी आपको फिल्म में लेने से पहले सौ बार सोचेगा। आज आपको ऐसे ही छह हीरों के बारे में बताते हैं जो हैंडसम होने के बाद भी बॉलीवुड में अपना सिक्का नहीं जमा पाए...और साइड रोल तक ही सीमित रह गए।
2 of 7
डीनो मोरिया
- फोटो : फाइल
इस लिस्ट में पहला नाम है डीनो मोरिया का। उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 2002 में सुपरहिट फिल्म 'राज' में नजर आए। इसके बाद डीनो ने कई और फिल्मों में काम किया लेकिन 'राज' जैसा कमाल नहीं हुआ। फिर वह फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आने लगे। हाल ही में डीनो वेब सीरीज होस्टेज में नजर आए थे। डीनो उस समय अपने लुक्स की वजह से मशहूर थे।
3 of 7
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : फाइल
लिस्ट में अगला नाम है विवेक ओबेरॉय का। साल 2002 में रिलीज हुई अपनी पहली ही फिल्म 'कंपनी' में विवेक ने दमदार किरदार निभाया था। लोगों का मनाना था कि वो जल्द ही सुपर स्टार बनेंगे। 'दम' और 'ओंकारा' जैसी फिल्मों में विवेक के काम को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन सलमान खान से विवाद के बाद उनके करियर को बड़ा झटका लगा। इसके बाद उन्हें अच्छे रोल मिलना बंद हो गए। विवेक एक अच्छा कलाकार होते हुए भी अपना सिक्का नहीं जमा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जुगल हंसराज
- फोटो : फाइल
जुगल हंसराज ने तो अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। 1983 में आई फिल्म 'मासूम' में उन्होंने जो किरदार निभाया, उसकी आज भी तारीफ होती है। इसके बाद जब हंसराज युवा हुए तो उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' में भी काम किया। लेकिन हैंडसम होने के बाद भी जुगल हंसराज का जादू नहीं चल सका और वह फिर कुछ फिल्मों तक सीमित रह गए। आखिरी बार वह साल 2016 में फिल्म 'कहानी 2' में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 7
राहुल रॉय
90 के दशक के हैंडसम ब्वॉय राहुल रॉय पहली ही फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड में छा गए थे लेकिन वक्त ने ऐसी पलटी मारी कि फिर उनके हाथ कभी 'आशिकी' जैसी सफलता नहीं लगी। वह धीरे-धीरे फिल्मों से दूर होते चले गए और फिर कुछ वक्त के लिए अचानक गायब हो गए। उन्होंने कुछ साल पहले फिर से फिल्मों में वापसी की लेकिन दर्शकों उन पर कुछ ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।