बस एक झिझक है यही हाल-ए-दिल सुनाने में... कि तेरा जिक्र भी आएगा इस फसाने में...कैफी आजमी की ये गजल उन आशिकों के लिए हैं, जो अपने महबूब से मोहब्बत तो बेपनाह करते हैं लेकिन हाल-ए-दिल बयां करने में घबराते हैं। कोई पहली नजर में ही अपना दिल हार जाता है, तो किसी का बचपन का प्यार बुढ़ापे तक उसका साथ निभाता है। वहीं, अब वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है, जिसे प्यार का इजहार करने के लिए बेहद खास माना जाता है। प्यार के इस महीने में अगर आपके दिल में भी किसी के लिए फीलिंग्स हैं, तो उसका इजहार करने में देर न करें। ऐसे में बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाए गए इन बेहद खूबसूरत प्रपोजल सीन से आप भी आइडिया ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते फिल्मों में दिखाए गए इन प्रपोजन सीन्स के बारे में...
Bollywood: महबूब को हाल-ए-दिल सुनाने के लिए बेस्ट हैं ये फिल्मी प्रपोजल, लिस्ट देख बनाए अपना वेलेंटाइन डे खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने तू या जाने ना
बेस्ट फ्रेंड्स जय और अदिति की प्यारी सी इस लव स्टोरी के प्रपोजल सीन को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जय (इमरान खान) और अदिति (जेनेलिया डिसूजा) को अहसास होता है कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार है। ऐसे में जय एयरपोर्ट पर जाकर सारी सिक्योरिटी को तोड़ते हुए ‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...’ गाना गाकर अपने प्यार का इजहार करता है।
Shiv Shastri Balboa: करोड़ों की गाड़ी छोड़ ऑटो में सफर करने को मजबूर हुए अनुपम खेर, बोले- कुछ भी हो सकता है
वेक अप सिड
कोंकणा सेन और रणबीर कपूर की इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की कितनी खूबसूरती से अपने प्यार का इजहार करती है। दरअसल, फिल्म के आखिर में आयशा( कोंकणा सेन) एक आर्टिकल के जरिए सिड( रणबीर कपूर) को अपने दिल का हाल बयां करती हैं। इसे पढ़ने बाद ही सिड को अहसास होता है कि आयशा उसे कितना प्यार करती है।
Jr. NTR: फैंस के सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर? बोले- पत्नी से पहले आपको बताते हैं हर बात फिर भी...
अंजाना अंजानी
इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जब दो हारे हुए लोग एक सफर पर निकलते हैं और फिर प्यार में पड़ जाते हैं। एक-दूसरे के लिए मौत की तरकीब निकालते आकाश( रणबीर कपूर) को कियारा( प्रियंका चोपड़ा) से प्यार हो जाता है। दोनों अलग भी हो जाते हैं, लेकिन फिर समुंदर में आकाश कियारा को प्रपोज करता है, जहां वह पहली बार मिलते हैं।
Kantara 2: फैंस के लिए खुशखबरी, ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा 2' पर दिया बड़ा अपडेट, बोले- सीक्वल नहीं...
कुछ कुछ होता है
राहुल (शाहरुख खान) और अंजलि (काजोल) का बेस्ट फ्रेंड से हमसफर बनने तक का सफर बेहद ही खूबसूरत था। पहले टीना के प्यार में दीवाने राहुल से अंजलि ने दूरी बनाई, तो बाद में बेटी राहुल-अंजलि को फिर से करीब ले आई। समर कैंप में राहुल और अंजलि का बिना म्यूजिक के डांस करना और फिर शादी में राहुल का अंजलि के लिए अपने प्यार को कबूल करना लोगों को काफी पसंद आया था।
Bigg Boss 16: अपने इस दोस्त की वजह से बिग बॉस 16 से बाहर निकल आईं सुंबुल? जानिए पूरी सच्चाई