सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन बिग बजट फिल्मों पर लगा ‘कोरोना ग्रहण’, सलमान से लेकर अक्षय को हुआ करोड़ों का नुकसान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 16 Apr 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
bollywood big budget films Thalaivi to Sooryavansh and Laal Singh Chaddha release postponed corona pandemic
बॉलीवुड फिल्म्स - फोटो : Social media

देशभर में कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर पिछली से भी ज्यादा खतरनाक है। हर दिन भारत में रिकॉर्ड 2 लाख केस सामने आ रहे हैं। वहीं, इससे बचाव को लेकर सभी राज्यों की सरकारें अपने स्तर पर तैयारी कर रही हैं। कहीं रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है तो कहीं कुछ दिन के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। आम लोगों के साथ इसका खामियाजा बॉलीवुड भी भुगत रहा है। बॉलीवुड की कई फिल्में बनकर तैयार हैं, लेकिन कोरोना के कारण रिलीज को टाला जा रहा है। मेकर्स की चिंता है कि सिनेमा हॉल में एक बार में 30 फीसदी ही लोगों को ही फिल्म देखने की अनुमति के कारण फिल्मों की कमाई आधी भी नहीं हो पाएगी। इन सभी फिल्मों में निर्माताओं के काफी पैसे लगे हुए हैं।

Trending Videos
bollywood big budget films Thalaivi to Sooryavansh and Laal Singh Chaddha release postponed corona pandemic
राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई - फोटो : amar ujala, mumbai

'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई'
अनुमान लगाया गया है कि कोरोना के कारण पिछले एक साल में बॉलीवुड ने लगभग 2000 करोड़ का नुकसान झेला है। इस साल भी कई बड़े बजट की फिल्में बनकर तैयार हैं, लेकिन इन फिल्मों पर ग्रहण लग गया है और सारी तैयारी के बाद ऐन मौके पर पर्दे तक नहीं पहुंच सकी हैं। फिलहाल इस साल अगले कुछ महीनों में अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडस्ट्री को लगभग 1100 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ बड़े बजट वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' जो कि ईद पर यानी 13 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कोरोना के कारण फिल्म कब रिलीज होगी इसका पता नहीं। सलमान खान की इस फिल्म पर 150 करोड़ रुपये लगे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood big budget films Thalaivi to Sooryavansh and Laal Singh Chaddha release postponed corona pandemic
फिल्म 83 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

‘83’
फिल्म ‘83’ भी पिछले साल से ही रिलीज का इंतजार कर रही है। ये फिल्म भी 100 करोड़ बजट की है। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हैं। यह 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित फिल्म है। पिछले साल 2020 में रिलीज होनी थी, लेकिन कोविड-19 के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया था।

bollywood big budget films Thalaivi to Sooryavansh and Laal Singh Chaddha release postponed corona pandemic
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : amar ujala

'लाल सिंह चड्ढा'
आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पिछले साल क्रिसमस पर ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म काफी बड़े बजट की है। इसमें करीना कपूर और आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म देश-विदेश में सूट हुई है।

विज्ञापन
bollywood big budget films Thalaivi to Sooryavansh and Laal Singh Chaddha release postponed corona pandemic
भुज: भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : Social media

'भुजः द प्राइड इंडिया'
इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया गया। फिल्म का बजट करोड़़ों रुपये है। इसमें मुख्य भूमिका में अजय देवगन हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed