बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्यार, शादी और तलाक एक आम बात हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कलाकार अपनी दो शादियों और अफेयर के चलते चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड में कई कपल ऐसे भी हैं इन्होंने कड़ी मशक्कत से लव मैरिज की है, उसके बाद भी उनके अपनी ही को स्टार के साथ अफेयर रहे हैं। इन कलाकारों की शादियां इनके अफेयर के चलते दांव पर लग गई थी। आइये जानते हैं इन कलाकारों के बारे में जिन्होंने शादी शुदा होने के बाद भी अफेयर्स चलाए थे।
Bollywood: शादी के बाद भी रहा इन सेलेब्स का अफेयर, एक ने तो किया था सात फेरों का वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के जाने माने कलाकार अक्षय कुमार की शादी ट्विंकल खन्ना के साथ हुई थी। इस बारे में सभी जानते हैं कि दोनों की लव मैरिज थी। लेकिन अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया है। अक्षय के शादी से पहले और शादी के बाद कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर्स रहे हैं। शादी के बाद अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया था। दोनों के अफेयर की मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। हालांकि कुछ वक्त के बाद अक्षय ने प्रियंका से दूरी बना ली थी और उसके बाद उन्होंने कभी भी प्रियंका के साथ कोई फिल्म में काम नहीं किया है।
Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी गाने की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट
शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा
शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी बॉलीवुड में सबसे फेमस स्टोरी में से एक है। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। शाहरुख खान ने गौरी से उस वक्त शादी की थी जब उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान हासिल नहीं की थी। गौरी और शाहरुख की लव मैरिज थी। शाहरुख ने गौरी को मनाने के लिए खूब पापड़ बेले थे। हालांकि शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा का नाम फिल्म डॉन के दौरान खूब जोड़ा गया था।दोनों के अफेयर की काफी चर्चा हुई थी।
इन हसीनाओं के पतियों को देख खूब उड़ाते हैं खिल्ली
अमिताभ बच्चन-रेखा
अमिताभ बच्चन और रेखा के बारे में सभी जानते हैं। आज भी लोग दोनों के नाम को जोड़ते हैं। जब भी रेखा का नाम आता है तो लोग अमिताभ बच्चन को जरूर याद करते हैं। अमिताभ की जया बच्चन से शादी के बाद भी रेखा के संग अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। यहां तक की जया को दोनों के अफेयर के बारे में पूरी जानकारी थी। हालांकि बताया जाता है कि एक बार जया बच्चन ने रेखा को डिनर के लिए घर बुलाया था, उसके बाद दोनों के बीच कुछ बातें हुई। जिसके, कारण रेखा ने खुद अमिताभ से दूरी बना ली थी।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: इस दिन रिलीज होगा सलमान की फिल्म का नया गाना, भाईजान ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट
ऋतिक रोशन – कंगना रणौत
ऋतिक रोशन और कंगना रणौत की चर्चा आज भी होती है। ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। हालांकि फिल्म क्रिश के सेट पर ऋतिक और कंगना के प्यार की खबरें सामने आईं थी। दोनों का नाम आज भी कई मौकों पर साथ लिया जाता है। कंगना का कहना था कि ऋतिक ने उनसे सुजैन से अलग होने के बाद शादी का वादा किया था। हालांकि ऐसा संभव नहीं हुआ। ऋतिक और सुजैन के तलाक का कारण कंगना का बताया जाता है।
Sonu Sood: बिहार के अमरजीत को सोनू सूद ने दिया तोहफा, एक्टर ने गाना सुनकर कही यह बात