फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Barkha-Indraneil: बेइंतहा प्यार के बाद अलग क्यों हुए बरखा- इंद्रनील? 13 साल शादी के बाद टूटा खूबसूरत रिश्ता

Wed, 01 Mar 2023 01:36 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Barkha Bisht Indraneil Sengupta Wedding Anniversary of Famous Tv Couple Know About Their Love Story
बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, इंद्रनील सेनगुप्ता - फोटो : अमर उजाला

बरखा बिष्ट टीवी की एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। उन्होंने टेलीविजन में तमाम सीरियल में काम किया है। एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में काम किया है। बरखा ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से की थी, उसके बाद उन्होंने प्यार के ‘दो नाम एक राधा एक श्याम’ में काम किया था। इस शो के दौरान उनकी मुलाकात इंद्रनील सेनगुप्ता से हुई थी। इंद्रनील ने भी हिंदी टेलीविजन में तमाम शो में काम किया है। उन्होंने टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। 

Barkha Bisht Indraneil Sengupta Wedding Anniversary of Famous Tv Couple Know About Their Love Story
Barkha Bisht Indraneil Sengupta - फोटो : social media

'प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम' के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

बरखा बिष्ट और इंद्रनील टीवी की दुनिया के बेस्ट कपल में से एक माने जाते थे। दोनों टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा है। कपल की पहली मुलाकात साल 2006 में प्यार के दो नाम एक राधा, एक श्याम के सेट पर हुई थी। शो में दोनों ही कलाकारों ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई थी। सीरियल के दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम के लगभग एक साल पूरे होने पर इंद्रनील ने बरखा को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने लगभग दो साल तक डेट किया। 

अलाया ने बिकिनी में फ्लॉट किया परफेक्ट फिगर

Barkha Bisht Indraneil Sengupta Wedding Anniversary of Famous Tv Couple Know About Their Love Story
Barkha Bisht Indraneil Sengupta - फोटो : social media

एक मार्च 2008 को हुई थी शादी

इंद्रनील और बरखा ने काफी वक्त तक डेट करने के बाद एक मार्च 2008 के दिन शादी कर ली थी। शादी के तीन साल बाद कपल ने एक बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था, जिसका नाम मीरा सेनगुप्ता है। आपको बता दें कि कपल की आज शादी की सालगिरह है। हालांकि कपल को अलग हुए काफी वक्त बीत चुका है। 

Mumbai: मुकेश अंबानी, अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स के फोन से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
Barkha Bisht Indraneil Sengupta Wedding Anniversary of Famous Tv Couple Know About Their Love Story
Barkha Bisht Indraneil Sengupta - फोटो : social media

13 साल के बाद टूटा बरखा इंद्रनील का रिश्ता
इंद्रनील और बरखा भले ही एक दूसरे से अलग हो गए हों, लेकिन उससे पहले कलाकार एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे। दोनों की शादी को 13 साल पूरे हो चुके थे। हालांकि साल 2021 में इंद्रनील और उनकी को स्टार ईशा साहा के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद कपल के रिश्ते में दरार पड़ गई थी। 

Allu Arjun: 'पुष्पा 2' से ब्रेक लेकर परिवार के साथ जंगल सफारी करते नजर आए अल्लू अर्जुन, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
Barkha Bisht Indraneil Sengupta Wedding Anniversary of Famous Tv Couple Know About Their Love Story
Barkha Bisht Indraneil Sengupta - फोटो : social media

बरखा का नाम जुड़ा आशीष शर्मा के साथ

इन दिनों बरखा का नाम एक्टर और डायरेक्टर आशीष शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार आशीष और बरखा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Selfiee Box Office Collection: सेल्फी का पांच दिनों में ही हुआ बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed