फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ सोनम कपूर नहीं, इन बॉलीवुड सेलेब्स की वेडिंग कार्ड भी थी सबसे अलग

Fri, 04 May 2018 03:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrities And Their Wedding Cards
सोनम - फोटो : self

जब से सोनम कपूर और शाहिद कपूर की शादी के कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं, तब से लोगों के बीच यह चर्चा है कि आखिर इतनी बड़ी हस्ती की शादी का न्योता इतना साधारण कैसे हो सकता है? आमतौर पर सेलेब्स अपनी शादी पर इनविटेशन कार्ड की जगह इनविटेशन किट तैयार करवाते हैं, मगर सोनम कपूर ने अपने शादी पर सबको ई-कार्ड भेजा है ताकि पेपर और पैसे की बर्बादी ना हो।



एक नजर बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटी जोड़ियों पर जिनके शादी के न्योते ने खूब सुर्खियां बटोरीं...

Bollywood Celebrities And Their Wedding Cards
Virat Anushka

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
'विरुष्का' की रिसेप्शन पार्टी के इनविटेशन किट में सबसे दिलचस्प था एक छोटा सा पौधा, जो उनके प्यार की निशानी थी। इसके अलावा उसमें चॉकलेट्स और ट्रफल्स भी थे। इस कपल ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की। इसके बाद  दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी गई थी।

Bollywood Celebrities And Their Wedding Cards
Yuvraj Singh
युवराज सिंह-हेजल कीच
क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने अपनी शादी का थीम क्रिकेट चुना और इसका नाम 'युवराज एंड हेजल प्रीमियर लीग' लगा। वेडिंग कार्ड पर दोनों के कार्टून बने थे और वे क्रिकेट खेलते नजर आ रहे थे। कार्ड के साथ उन्होंने फ्लेवर्ड ड्राई फ्रूट्स के डब्बे और चॉकलेट्स भी भिजवाई थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities And Their Wedding Cards
Shahid Kapoor
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की वेडिंग इनविटेशन किट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, तो हर तरफ उनकी ही चर्चा थी। कार्ड के साथ इस सेलिब्रिटी कपल ने शहद की बोतल और हर्बल टी भी गिफ्ट की।
विज्ञापन
Bollywood Celebrities And Their Wedding Cards
Kareena Wedding
करीना कपूर-सैफ अली खान
करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने वलीमे यानी रिसेप्शन का कार्ड काफी सिंपल रखा। लेकिन उसमें रॉयल टच भी था। दोनों ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी और 18 अक्टूबर को 'सैफीना' ने रिसेप्शन पार्टी रखी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed